फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान टीम में कई खिलाड़ी बेहद शानदार रहे हैं और वे अपने सौम्य और बेहतर व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन इससे ज्यादा संख्या उन खिलाड़ियों की है जो लगातार अनुशासन तोड़ते रहे हैं और अपने क्रिकेट बोर्ड को परेशानी में भी डाल देते हैं। टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी ने कुछ दिन पहले ही एक पत्रकार से पंगा ले लिया था। इसके बाद अब अनुशासन तोड़ने पर पाक बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाले अपने एक बड़े क्रिकेटर पर एक मैच का बैन लगा दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

2 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त फैसला लेते हुए अनुशासन तोड़ने वाले अपनी टीम के बड़े क्रिकेटर उमर अकमल पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगने के कारण उमर अब 15 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

3 of 7
बोर्ड ने यह फैसला इस हफ्ते की शुरुआत में खेली गई घरेलू टूर्नामेंट कायदे-आजम के फाइनल मुकाबले में नियम के अनुसार कपड़े नहीं पहने थे। यह मैच सुई नार्दन गैस पाइपलाइन और यूनाइटेड बैंक के बीच खेला गया।

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

4 of 7
पाकिस्तान टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने कहा, "पीसीबी ने हमें सूचित किया है कि पिछले हफ्ते कराची में नियम का उल्लंघन करने के कारण उमर अकमल पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। इस बैन के कारण हम उन्हें पहले टी-20 मैच में नहीं खेलाने जा रहे हैं।"
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

5 of 7
नियम के अनुसार विभागीय टीम जैसे सुई नार्दन गैस पाइपलाइन (एसएनजीपीएल) टीम के खिलाड़ी केवल एक लोगो लगा सकते हैं जो पीसीबी की ओर से मान्यता प्राप्त हो। लेकिन उन्होंने किसी दूसरी कंपनी का भी लोगो लगा रखा था। पीसीबी नियम के अनुसार यह लेवल-एक की गलती है जिसमें मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़े, मैदान में रखे सामानों या अन्य चीजों के साथ गलत व्यवहार करने पर सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

6 of 7
ऐसा नहीं है कि उमर अकमल ने पहली बार ऐसा किया हो। इससे पहले भी कायदे आजम ट्रॉफी में दो बार यही गलती कर चुके हैं। और तीसरी बार यही गलती करने पर मैच रेफरी अनवर खान ने पेनाल्टी लगा दिया। इसके बाद पीसीबी ने कड़ा फैसला लेते हुए एक मैच का बैन ही लगा दिया। अब चूंकि पाक का अगला मैच न्यूजीलैंड में है और टी-20 खेलना है तो वह पहला मैच नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी उमर अकमल पर लगाया बैन

7 of 7
यह लगातार दूसरी सीरीज है जिसमें उमर अकमल ने नियमों का उल्लंघन किया है और वह पीसीबी की नजर में हैं। नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अनुशासन तोड़ा था, लेकिन बोर्ड ने उन पर लगे आरोपों को दरकिनार करते हुए टीम में रख लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें