हम बात कर रहे हैं ऐसे मैच की जिसमें दोनों टीमों ने एक हजार से ज्यादा रन बना लिए और मैच अभी भी बाकी है। रिकॉर्ड वाली बात तो कुछ और ही है।
विज्ञापन
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
2 of 9
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच में दोनों टीमों के दो युवा क्रिकेटरों ने अजब-गजब रिकॉर्ड बना लिए। एक बल्लेबाज है, दूसरा गेंदबाज। आगे पढ़िए, रिकॉर्ड के बारे में।
विज्ञापन
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
3 of 9
गाबा में पहला टेस्ट हारने के बाद दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में जहां मेहमान न्यूजीलैंड टीम हार का बदला लेने और सीरीज बराबर करने को उतरी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ सीरीज कब्जाना चाहेगी।
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
4 of 9
इस मैच में दोनों टीमों की ओर से अभी तक एक-एक पारी भी पूरी नहीं खेली गई जबकि रनों का पहाड़ खड़ा हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर (253) के दोहरे शतक और उस्मान ख्वाजा (120) के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 559 रनों का तगड़ा लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
5 of 9
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरूआत हालांकि खराब रही। दहाई का आंकड़ा पार करने से पहले ही टीम को बड़ा झटका मार्टिन गुप्टिल (1) के रुप में लगा। लेकिन जल्दी ही टीम ने खुद को संभाल लिया। टीम के लिए दो बल्लेबाजों रॉस टेलर (नाबाद 235) और केन विलियम्सन (166) की पारी अहम रही।
विज्ञापन
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
6 of 9
न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 510 रन बना लिए। दोनों टीम की ओर से तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1069 रन बन चुके हैं और दो दिन का खेल अभी बाकी है। वैसे मैच के ड्रॉ होने के आसार है। अब बात करते हैं, मैच में बने दो अजब-गजब रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
7 of 9
दरअसल, पहला रिकॉर्ड तो वर्ल्ड कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखने वाले मिचेल स्टार्क के बारे में है। लगभग 26 साल के इस तेज गेंदबाज ने रविवार को ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आजतक कोई गेंदबाज नहीं कर सका।
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
8 of 9
मिचेल स्टार्क ने इस मैच में रिकॉर्ड 160.4 किलोमीटर प्रतिघंटे (99.7 मील प्रतिघंटा) की रफ्तार से गेंद फेंकी। जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गति का रिकॉर्ड है।
कहानी ऐसे मैच की, जहां दो धुरंधरों ने बना दिए अजब-गजब रिकॉर्ड
9 of 9
वहीं, दूसरा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज केन विलियम्सन के नाम है। इन्होंने इस मैच में 166 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ विलियम्सन की 12 टेस्ट सेंचुरी हो गई। साथ ही वह ऐसा कारनामा करने वाले चौथे युवा बल्लेबाज भी बन गए।