दो दिन पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुई वनडे सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पांचवें मैच में एक बाउंसर से चोटिल होने से पहले मोर्गन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 278 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
2 of 13
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने के दौरान 2 छक्के भी लगाए। इन 2 छक्कों के सहारे वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एंड्रयू फि्लंटॉफ के 92 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह 24वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
3 of 13
आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 10 विस्फोटक बल्लेबाजों के बारे में। (विवरण चढ़ते क्रम में)
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
4 of 13
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के आलराउंडर क्रिस क्रेंस जिन्होंने 251 वनडे मैचों के करियर में 153 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
5 of 13
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नौंवें पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स जिन्होंने 190 वनडे मैचों के अपने करियर में 161 छक्के जमाए हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
6 of 13
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आठवें पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1995-2012) जिन्होंने अपने शानदार करियर में 375 वनडे मैच खेले और कुल 162 छक्के जमाए।
विज्ञापन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
7 of 13
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सातवें पायदान पर हैं टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने 265 वनडे मैचों के करियर में 184 छक्के जमाए।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
8 of 13

9 of 13
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम जिन्होंने अपने करियर में 254 वनडे मैचों में कुल 190 छक्के जमाए हैं। मैकुलम ने अपना 190वां छक्का इस साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
10 of 13
सचिन तेंदुलकर भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं और उन्होंने अपने करियर में रिकॉर्ड 463 वनडे मैचों में 195 छक्के ठोंक दिए।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
11 of 13
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल। गेल ने अब तक अपने करियर में 269 वनडे मैच खेले हैं और कुल 238 छक्के जमाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
12 of 13
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं श्रीलंका के सनत जयसूर्या। जयसूर्या को संन्यास लिए लंबा अरसा गुजर गया है लेकिन वह अभी भी टॉप में बने हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैचों में 270 जोरदार छक्के जमाए।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
13 of 13
अब बारी है वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले उस्ताद बल्लेबाज की। पहले नंबर पर हैं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी। अफरीदी अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन अब भी वह अपने विपक्षी बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। उन्होंने विस्फोट से भरे अपने करियर में 398 वनडे मैच खेले और 351 छक्के जमाए। वह 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।