फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 14
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए महज 31 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

2 of 14
दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान डीविलियर्स अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे तेज शतक बनाने के मामले में एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल एक जनवरी को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। अब डीविलियर्स ने विंडीज टीम के ही खिलाफ यह कारनामा करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

3 of 14
जैसे-जैसे वनडे क्रिकेट में ट्वंटी-20 शैली की बल्‍लेबाजी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे धुआंधार अंदाज में शतक बनने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। कुछ साल पहले तक 70-80 गेंदों में शतक लगाने पर ही उसे बड़ी उपलब्धि माना जाता था, लेकिन अब क्रिकेट काफी तेज हो गया है। आइए, जानते ह‌ैं वनडे क्रिकेट के 10 सबसे तेज शतक के बारे में। (विवरण- चढ़ते क्रम में)

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

4 of 14
विराट कोहली वनडे मे सबसे तेज शतक जमाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक (नाबाद 100) लगाने का कारनामा कर दिखाया। भले ही वह इस मामले में 10वें नंबर पर हैं लेकिन उनके नाम यह सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने सहवाग का 60 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

5 of 14
ऑयरलैंड के धाकड़ बल्‍लेबाज केविन ओ ब्रायन के इस सूची में नौंवें पायदान पर हैं। उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के दौरान खेली थी। उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने अपनी पारी में कुल 113 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

6 of 14
श्रीलंका के विस्फोटक बल्‍लेबाज सनत जयसूर्या ने 2 अप्रैल, 1996 को सिर्फ 48 गेंदों में शतक लगाया था, जो समय का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड था। उन्होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ सिंगापुर में 11 चौके और 11 छक्के की मदद से यह ऐतिहासिक पारी खेली थी।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

7 of 14
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज जेसी राइडर भी इस फेहरिस्‍त में शामिल हैं और सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले साल एक जनवरी को विंडीज टीम के खिलाफ 46 गेंदों में शतक ठोंक दिया था जिसमें उनके बल्‍ले से 12 चौके के अलावा 5 छक्के भी निकले।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

8 of 14
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी भी 2005 में 15 अप्रैल को भारत के खिलाफ कानपुर में 45 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने इस धमाकेदार पारी में 9 छक्‍के के अलावा 10 चौके भी लगाए। उनकी यह पारी सबसे तेज शतक के मामले में छठे नंबर पर है। वह इस पारी में 102 रन बनाकर आउट हो गए।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

9 of 14
वेस्टइंडीज के महान बल्‍लेबाज ब्रायन लारा ने अक्टूबर, 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 45 गेंदों में शतक ठोंक दिया था। उन्होंने जिस समय यह पारी खेली उस समय यह बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि तब धुआंधार अंदाज में बल्‍लेबाजी नहीं की जाती थी और नियमों में बल्‍लेबाजों के लिए कुछ खास नहीं था। लारा ने इस पारी में 4 छक्के के अलावा 18 चौके भी लगाए।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

10 of 14
सबसे तेज शतक लगाने में शीर्ष 4 में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर की पारी शामिल है। उन्होंने 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने इस दौरान 10 छक्के और 8 चौके भी लगाए। बाउचर ने मैच में 147 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

11 of 14
तीसरे स्‍थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नंबर है उन्होंने नैरोबी में 4 अक्टूबर, 1996 को श्रीलंका के खिलाफ 11 छक्कों और 6 चौके की मदद से महज 37 गेंदों में शतक ठोंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। यह रिकॉर्ड करीब 17 सालों तक रहा। यानी की 31 दिसंबर, 2013 तक यह रिकॉर्ड अफरीदी के नाम था। यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा वनडे मैच था।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

12 of 14
शाहिद अफरीदी के 17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड पिछले साल एक जनवरी को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने एक गेंद के अंतर से तोड़ दिया। उन्होंने क्वींसटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच के दौरान महज 36 गेंदों में 14 छक्के और 6 चौंके की मदद से यह कीर्तिमान स्‍थापित किया। उन्होंने इस पारी में नाबाद 131 रन बनाए।

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

13 of 14
न्यूजीलैंड ने पिछले साल एक जनवरी को वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान बनाया था, लेकिन यह‌ रिकॉर्ड एक साल बाद ही टूट गया। इस साल 18 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के एबी डीबिलियर्स ने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ महज 31 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 16 छक्कों और 9 चौके की मदद से वनडे का यह कीर्तिमान बनाया। उन्होंने इस मैच में कुल 149 रन बनाए।
विज्ञापन

ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

14 of 14
दक्षिण अफ्रीका के एबी डीबिलियर्स ने वेस्टइंडीज के ही खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के अलावा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड इसी मैच में बनाया। उन्होंने महज 16 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी भी लगा दी। कप्तान डीबिलियर्स ने एक ही पारी में सबसे तेज शतक और अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें