अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन युनूस खान ने दोहरा शतक ठोक दिया। युनूस के अलावा 2 और बल्लेबाजों ने शतक जमाए। मैच के दूसरे दिन की कुछ खास बातें जानिए।
विज्ञापन
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
2 of 10
दोहरे शतक के साथ युनूस खान ने टेस्ट क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए। वह इस मुकाम को छूने वाले पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सिर्फ जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक ही ऐसा कर सके थे। ओवरऑल के लिहाज से 28 क्रिकेटर यहां पर तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
3 of 10
पूर्व कप्तान यूनुस खान की बल्लेबाजी देखते हुए टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने भी शतक ठोक दिया। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे मिस्बाह का यह छठा टेस्ट शतक है।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
4 of 10
टेस्ट क्रिकेट में अपनी शतकीय पारी के दम पर मिस्बाह-उल-हक ने पाकिस्तान की ओर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कप्तान रहते हुए 2447 रन बनाए। उन्होंने इमरान खान के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने अपनी 101 पारियों में 2408 रन बनाए थे।
विज्ञापन
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
5 of 10
पाकिस्तान कप्तान मिस्बाह ने यह शतक 40 साल की उम्र में लगाया है। पिछले 20 सालों में मिस्बाह दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान शिवनारायन चंद्रपॉल के बाद 40 से ज्यादा की उम्र में शतक लगाया।
विज्ञापन
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
6 of 10
मिस्बाह उल हक भारतीय उपमहाद्वीप के ऐसे दूसरे बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने 40 से ज्यादा की उम्र में टेस्ट शतक लगाया। इससे पहले भारत के विजय मर्चेंट ने 1951 में शतक लगाया था। वैसे 19 बल्लेबाज 40 या उससे ज्यादा की उम्र में 38 बार शतक ठोक चुके हैं।
विज्ञापन
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
7 of 10
कप्तान मिस्बाह-उल-हक और युनस खान की जोड़ी पाकिस्तान की सबसे सफल बल्लेबाजी जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने 34 पारियों में रिकॉर्ड 11वीं बार शतकीय साझेदारी की है। यह जोड़ी 2001 में पहली बार मैदान पर दिखी थी। इससे पहले 2 जोड़ियों (इंजमाम/मोहम्मद यूसुफ और मियांदाद/मुदस्सर नजर) ने 10-10 बार शतकीय साझेदारी की थी।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
8 of 10
कप्तान मिस्बाह और युनस की यह पाक जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 2001 में मैदान पर नजर आई थी और उसके बाद से अब तक 34 पारियों में इस जोड़ी को एक साथ खेलने का मौका मिला जिसमें 11 बार रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी की। इंजमाम/मोहम्मद यूसुफ की जोड़ी ने 57 पारियों में 10 बार जबकि मियांदाद/मुदस्सर ने 28 पारियों में 10 बार शतकीय साझेदारी की थी।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
9 of 10
पाकिस्तान की टीम में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट मैच की एक ही पारी में तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इस मैच में युनूस के अलावा अजहर अली और मिस्बाह-उल-हक ने भी शतक लगाए।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
10 of 10
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले युनूस खान ने टेस्ट करियर में पांचवीं बार दोहरा शतक लगाया। पाकिस्तान में उनसे आगे सिर्फ जावेद मियांदाद हैं जिन्होंने 6 बार दोहरा शतक लगाया। दोनों के नाम अब सबसे ज्यादा 10-10 बार डेढ़ सौ से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो गया है।