जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों से आश्चर्यनजक रूप से बाहर किए जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार अंदाज में टीम में वापसी की और उन्हें इस दौरे के लिए कप्तान ही बना दिया गया है। भले ही इस दौरे को बहुत अहमियत नहीं दी जा रही हो लेकिन कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिनके लिए यह दौरा मील का पत्थर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
2 of 13
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए अंजिक्य रहाणे ही सबसे लकी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि इस लिस्ट में कई और नाम शामिल हैं जिनकी किस्मत ने इस दौरे से पहले जोर मारा और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। यह दौरा भले ही दोयम दर्जे का माना जाए लेकिन कई खिलाड़ियों के लिए यह दौरा मुनाफे का भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुलंद सितारों वाले टीम इंडिया के 6 क्रिकेटरों को।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
3 of 13
किस्मत के धनी खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम है खुद अंजिक्य रहाणे का। इसे कहते हैं किस्मत! एक खिलाड़ी जिसे अंतिम 2 मैचों में टीम में शामिल भी नहीं किया गया वह अगले दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान ही बना दिया गया। बड़े खिलाड़ियों के आराम करने के कारण महज 55 वनडे मैच का अनुभव रखने वाले रहाणे को नया कप्तान ही चुन लिया गया।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
4 of 13
टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले अंजिक्य रहाणे को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों से बाहर किए जाने पर कप्तान धोनी की आलोचना हुई थी। लेकिन अब वह कप्तान बन गए हैं। अब जब वह कप्तानी करने उतरेंगे मो उनके पास 55 वनडे और 11 टी-20 मैचों में कप्तानी करने का अनुभव होगा। इतने कम मैचों में राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करना वाकई में बेहद लाजवाब बात है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
5 of 13
कप्तान अंजिक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे किस्मत वाले भारतीय क्रिकेटर का नाम है मुरली विजय। विजय टेस्ट में बतौर ओपनर टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं, लेकिन वह लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं। बड़े खिलाड़ियों के आराम करने के कारण उन्हें भी नीली जर्सी पहनने का मौका मिल ही गया। वह 9 जुलाई, 2013 यानी 2 साल बाद अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। उन्होंने अभी तक 14 वनडे खेले हैं।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
6 of 13
टीम इंडिया के अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने लंबे इंतजार के बाद वनडे क्रिकेट में भी वापसी का टिकट हासिल कर लिया है। 2 साल से लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरकर पांच दिन चलने वाले खेल में अपनी वापसी की थी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
7 of 13
हरभजन सिंह अब नीली जर्सी में भी दिखाई देंगे। उन्होंने इसके लिए 4 साल से ज्यादा समय तक इंतजार किया। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच 2011 में 11 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उतरने की पूरी संभावना है क्योंकि उनका अनुभव भारतीय टीम के काम आएगा।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
8 of 13
रॉबिन उथप्पा टीम इंडिया से आते-जाते रहे हैं। एक बार फिर उनके सामने मौका है कि वह टीम में अपनी जगह बना सके। टीम में कोई विशेषज्ञ विकेटकीपर नहीं है ऐसे में उन्हें ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालना होगा यानी पूरे 5 मैचों में खेलने का पूरा मौका। 43 वनडे खेलने वाले इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपना अंतिम वनडे 16 नवंबर, 2014 को खेला था।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
9 of 13
रॉबिन उथप्पा ने 2006 में ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी लेकिन तब से लेकर अब तक 9 साल हो चुके हैं और वह 43 वनडे ही खेल सके हैं। जबकि 11 टी-20 मैचों में खेलने का अनुभव मिला है। 29 साल के इस बल्लेबाज को दौरे में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका होगा। उथप्पा को उम्मीद होगी कि 9 साल के अंतरराष्ट्रीय में वह पहली बार इस दौरे पर अपना पहला शतक भी लगा लेंगे।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
10 of 13
आईपीएल से राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय करने वालों में बल्लेबाज मनीष पांडे भी हैं जिन्हें वरिष्ठ खिलाड़ियों के आराम की वजह से नीली जर्सी पहनने का मौका मिला है। उन्हें अभी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करनी है। आईपीएल में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली है। वह भी उन भाग्यशाली क्रिकेटरों में हैं जिनके पास इस मौकों को भुनाने का अवसर है।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
11 of 13
लकी खिलाड़ियों में केदार जाधव भी हैं जिन्होंने आईपीएल से क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है और उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया से जुड़ने का मौका मिला है। उन्होंने अब तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला है। श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर, 2014 को उन्होंने पहला और अंतिम मैच खेला था। उस मैच में वह एक रन बना सके थे ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने का शानदार मौका है।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
12 of 13
आलराउंडर करन शर्मा भी टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहे हैं। वह पिछले साल नवंबर में रांची में श्रीलंका के खिलाफ 2 वनडे मैच में खेले लेकिन इसके बाद वह सीमित ओवरों के मुकाबले में फिर भारत की ओर से नहीं खेल सके लेकिन अब वह वापसी करने में कामयाब हो गए हैं। इसके अलावा उनके पास एक टेस्ट और एक टी-20 खेलने का अनुभव है।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
13 of 13
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टीम इंडिया के सबसे किस्मत वाले क्रिकेटर हैं जिन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए चुना भी गया है। उन्होंने आईपील में अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज ने हर सीरीज में लाजवाब गेंदबाजी की है और इस बार भी अपना प्रदर्शन जारी रखा है।