फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

विज्ञापन
1 of 10
भारत और श्रीलंका के बीच  सोमवार को दूसरा टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में जोरदार वापसी की है। कुमार संगकारा की विदाई वाले मैच में कई ऐसी दिलचस्प बातें हुई जिसे आपने मैच के दौरान शायद ही सुना हो। हम आपको बताते हैं मैच से जुड़ी 9 बेहद शानदार बातें।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

2 of 10
शुरुआत मैच के पहले दिन से करते हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय अपने टेस्ट करियर में चौथी बार शून्य पर आउट हो गए और वह भी अपनी चौथी गेंद (मैच की भी चौथी गेंद) पर। साथ ही वह चारों बार विदेशी धरती पर शून्य पर आउट हुए हैं। किंगस्टन में (2011), मैनचेस्टर (2014), सिडनी (2015) और अब कोलंबो में।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

3 of 10
श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा सीरीज के अपने सभी चारों पारियों में एक ही गेंदबाज की गेंद पर आउट हुए। यह गेंदबाज हैं आर अश्विन। लगातार 4 पारियों में संगकारा को आउट करने वाले अश्विन पहले गेंदबाज हैं।

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

4 of 10
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन अमित मिश्रा ने ओपनर कौशल सिल्वा को आउट कर टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या 50 तक पहुंचा दी। वह यहां तक पहंचने वाले भारत के 36वें गेंदबाज और छठे लेग सि्पनर गेंदबाज बन गए। इस मैच के बाद उनके विकेटों की संख्या 55 हो गई।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

5 of 10
भारत की पी सारा ओवल में यह लगातार दूसरी जीत है। जबकि श्रीलंका के लिए यह मैदान कभी रास नहीं आया। उसे इस मैदान पर 2010 के बाद से 5 में से 4 में हार मिली है।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

6 of 10
ओपनर शिखर धवन इस मैच से पहले चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए। इस तरह से मैच में टीम इंडिया में शामिल सभी 11 खिलाड़ी दाएं हाथ के खिलाड़ी रहे। ऐसा करीब 5 साल और 42 टेस्ट मैचों के बाद हुआ जब टीम इंडिया ने किसी टेस्ट मैच में दाएं हाथ के सभी 11 क्रिकेटरों को मैदान में उतारा। 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की ओर से सभी 11 क्रिकेटर दाएं हाथ के रहे और टीम यह मैच जीत गई।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

7 of 10
विराट कोहली की बतौर कप्तान जहां टेस्ट मैच में यह पहली जीत भी है वहीं इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका में 20 टेस्ट मैचों में 7 हार और 8 ड्रॉ के बाद अपनी जीत को 5 तक पहुंचा दिया।

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

8 of 10
टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया। उन्हें यह जीत 399 दिनों के लंबे इंतजार के बाद मिला। इस दौरान भारत ने 9 मैच खेले और टीम जीत से दूर ही रही। उसकी विदेश में आखिरी जीत 21 जुलाई, 2014 लॉडर्स में रही थी। उसके बाद से भारत न 6 मैच गंवाएं और 3 को ड्रॉ पर खत्म करा दिया। ये सभी मैच विदेश में खेले गए।

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

9 of 10
कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन ओपनर मुरली विजय ने दूसरी पारी में 82 रन बनाए। जबकि वह पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। वह श्रीलंका की धरती पर किसी टेस्ट मैच में 0 और फिर अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें

10 of 10
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन शानदार शतक ठोंकते हुए 126 रनों की पारी खेली। उनकी यह चौथी शतकीय पारी रही, साथ ही दिलचस्प यह है कि हर शतक पर उनका बेस्ट आता रहा और सभी चारों शतक विदेश में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें