दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने लय में आने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लंबी छुट्टी के बाद भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे। खासकर वनडे और टी-20 के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो करीब 4 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रहे हैं।
विज्ञापन
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
2 of 12
पहले तीन दिन मेडिकल फिटनेस देने के बाद टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने बुधवार को एन चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में इंडोर अभ्यास किया। वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे क्योंकि क्योंकि उन्होंने जून में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से नियमित ओवरों का एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
3 of 12
कैंप में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री की निगरानी में अभ्यास किया।
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
4 of 12
नेट अभ्यास के दौरान भारतीय वनडे कप्तान धोनी दक्षिण अफ्रीका के छक्के छ़ड़ाने के मूड में दिखे। पहले सहायक कोच संजय बांगर और आर श्रीधर ने धोनी को विकेटकीपिंग का अभ्यास कराया। उसके बाद धोनी ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान उन्होंने एनसीए के स्पिनरों का सामना किया।
विज्ञापन
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
5 of 12
अभ्यास सत्र के पहले दिन कप्तान धोनी युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के टिप्स देते भी दिखाई दिए। ऐसा लगा धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो ही गांधी-मंडेला सीरीज के लिए कमर कस ली है। उनके अलावा अंबाती रायडू, रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे ने बल्ले पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
6 of 12
हरभजन सिंह समेत कुछ खिलाड़ी नेट पर पसीना बहाते दिखे। भज्जी ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए। सीरीज से पहले सात दिनों तक चलने वाले इस कैप में 32 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सुबह की प्रैक्टिस सत्र में खिलाड़ियों ने एनसीए नेट्स और चिन्नास्वामी सेंटर पिच पर अपनी क्षमताओं को परखा। दोपहर के सत्र में खिलाड़ियों का ध्यान फिटनेस और उससे संबंधित मसलों पर रहा।
विज्ञापन
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
7 of 12
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने लय में आने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच नेट पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान धोनी और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े बल्लेबाजों को भी टीम के ही एक नवोदित बल्लेबाज ने लंबा इंतजार करा दिया।
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
8 of 12
युवा बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मान को अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने नेट पर बल्लेबाजी के अभ्यास के लिए धोनी और रहाणे को इंतजार करा ही दिया। दोनों बड़े सितारे अपनी पारी का इंतजार करते हुए।
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
9 of 12
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने नेट पर काफी अभ्यास किया।
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
10 of 12
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए लय में आने के लिए तैयारी में जुटे हैं। मशीन के साथ अभ्यास करते मोहित।
इस नवोदित बल्लेबाज ने कराया कप्तान धोनी और रहाणे को लंबा इंतजार
11 of 12
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने से शुरू हो रही सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने लय में आने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।