टीम इंडिया अगले साल जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इससे पहले हम आपके लिए लाए हैं टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 ऐसी बातें जो शायद ही आपने सुनी हो।
Trending Videos
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
2 of 11
सबसे पहले चलते हैं, 1971 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच की। सुनील गावस्कर के साथ उस वक्त के दिग्गज भारतीय बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ओपनिंग करने आए। फारूख ने गावस्कर से कहा था, "देखों शून्य पर आउट मत होना"। लेकिन इत्तेफाक से फारूख खुद ही पहले ही ओवर में आउट हो गए। ड्रेसिंगरुम में गावस्कर ने इस बात पर काफी मजाक भी बनाया था।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
3 of 11
यह घटना बेहद खास है। वर्ष 2005 के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के दौरान सभी भारतीय क्रिकेटरों ने अपने कप्तान सौरव गांगुली को बेवकूफ बनाने की सोची। मास्टरमाइंड हरभजन सिंह थे। गांगुली पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों की शिकायत की है। सभी ने गांगुली को घेर दिया और जवाब-तलब करने लगे। गांगुली ने इन बातों को गलत बताया और कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। गांगुली को दुखी देखते हुए राहुल द्रविड़ ने मामले का खुलासा किया और कहा कि आज एक अप्रैल है और आप बेवकूफ बन गए।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
4 of 11
यह घटना 2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी सीरीज की है। उस वक्त टीम के कोच जॉन राइट थे। वह बेहद ही शांत स्वभाव के माने जाते थे लेकिन एक दिन वह वीरेंद्र सहवाग पर बिगड़ गए। सहवाग गलत शॉट के चलते आउट होकर ड्रेसिंगरुम में पहुंचे ही थे कि राइट ने सहवाग का कॉलर पकड़ दिया और बहुत कुछ बोल दिया। उसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ को कहा कि यदि सहवाग दोबारा ऐसे आउट हुआ तो इसे टीम से बाहर निकाल दूंगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
5 of 11
ये घटना वर्ष 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट की है। यह युवराज का डेब्यू मैच था। टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने युवी से पहली शाम को पूछा, "ओपन करेगा ना"। युवी ने हां तो कह दिया लेकिन मन में उथल-पुथल के साथ वह रातभर परेशान रहे। अगले दिन जब पैड पहनकर वह बल्लेबाजी के लिए जाने को तैयार थे तो उन्हें पता चला कि गांगुली ने उनके साथ मजाक किया था।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
6 of 11
बात उस वक्त की है जब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में आए थे। ड्रेसिंगरुम में ज्यादातर क्रिकेटर उन्हें 'बिहारी' कहकर मजाक बनाते थे। इसमें युवराज सिंह सबसे आगे थे, वह हर वक्त धोनी को चिढ़ाते थे कि अगर तुम्हारी लंबी पारी टीम को जीत नहीं दिलाती तो सब व्यर्थ है। जब धोनी ने वनडे में खुद को साबित किया तो वह यह बोलने लगे कि टेस्ट में साबित करो तो माने। आखिरकार धोनी ने युवी को पूछ ही डाला कि क्यों तुम बार-बार मुझे परेशान करते हो। इस घटना के बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए।
विज्ञापन
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
7 of 11
यह घटना वर्ष 1986 में शारजहां में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच से पहले की है। मैच के बाद भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में इस बात खुलासा किया कि दाऊद इब्राहिम ने वादा किया था कि पाक को हराने पर टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों को कार गिफ्ट की जाएगी। जब टीम इंडिया ड्रेसिंगरुम में थी तो दाऊस ड्रेसिंगरुम में पहुंच गए। कपिल देव बहुत गुस्सा थे और उन्होंने तुरंत ही दाऊद को वहां से बाहर जाने की बात कही थी।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
8 of 11
यह बात विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हुई है। जब कोहली पहली बार बतौर क्रिकेटर टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम में पहुंचे तो सभी ने मजाक करते हुए कोहली को बताया कि पहली बार यहां आने वाले हर प्लेयर को सचिन के पैर छूने होते हैं। जब सचिन वहां पहुंचे तो कोहली ने बताए अनुसार सचिन के पैर छूए। बस फिर क्या था ड्रेसिंगरुम में सभी के ठहाके गूंजने लगे।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
9 of 11
बात वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल मुकाबले की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस करो या मरो के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का टारगेट दिया। बल्लेबाजी से पहले सभी भारतीय बल्लेबाज नर्वस थे। ऐसे में सचिन ने ड्रेसिंगरुम में एक यादगार स्पीच दी। उन्होंने कहा, "क्या हम हर ओवर में एक बाउंड्री लगा सकते हैं? यदि हां तो हम 50 गेंद में 200 रन आसानी से बना देंगे।" यह बात सचिन ने बाद में कमेंटर हर्षा भोगले को कही थी। हालांकि भारत यह मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सका।
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
10 of 11
वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया बेहद शर्मनाक ढंग से बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गया था। उस वक्त ड्रेसिंगरुम में सचिन ने तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल से सवाल किया, "तुम्हे भारत जाने में डर तो नहीं लग रहा।" जवाब में मुनाफ ने कहा, "पाजी मेरे वहां 8 हजार लोग हैं और वही मेरी सिक्योरिटी है।"
टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम की 10 बातें, जो नहीं सुनी होंगी कभी
11 of 11
टीम इंडिया के सबसे बड़े दीवानों में सबसे आगे नाम आता है सुधीर कुमार चौधरी का। वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन माने जाते हैं। सचिन खुद उन्हें बडा सम्मान देते हैं। वर्ल्ड कप 2011 में जीत के बाद सचिन ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाने के लिए सुधीर को ड्रेसिंगरुम बुलाया था।