बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए भारत की सरजमीं पर उतरे थे। और उनके सामने थी दक्षिण अफ्रीका की वो टीम थी जो पिछले 10 सालों से विदेश में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।
विज्ञापन
कोहली की कप्तानी में 'सातवें आसमान' पर पहुंची टीम इंडिया
2 of 6
टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बाद जब टीम इंडिया मोहली में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी तो कहा जा रहा था कि क्या अफ्रीकी टीम के सामने कोहली की सेना कमाल दिखा पाएगी। सारे कयासों को धता बताते हुए टीम इंडिया ने 5 दिन के खेल को 3 दिन में ही खत्म करा दिया। साथ ही भारत ने लगातार जीत का सत्ता भी बना दिया।
विज्ञापन
कोहली की कप्तानी में 'सातवें आसमान' पर पहुंची टीम इंडिया
3 of 6
पहले बात करते हैं मोहाली की टर्निंग पिच को लेकर। पहले ही दिन से यह विकेट टर्न लेने लगी थी और बल्लेबाजों के लिए यह पिच मुश्किल भरी साबित हो रही थी। गेंदबाजों ने किस कदर कहर ढाया इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पहले दिन कुल 12 विकेट गिरे। फिर दूसरे दिन 10 और तीसरे दिन 18 विकेट गिरे।
कोहली की कप्तानी में 'सातवें आसमान' पर पहुंची टीम इंडिया
4 of 6
मोहाली की यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित नहीं हुई। मैच में गिरे कुल 40 विकेटों में से सिर्फ 5 विकेट ही तेज गेंदबाजों के हाथ लगे। जिसमें 4 विकेट अफ्रीकी गेंदबाजों के खाते में और एक भारतीय गेंदबाज वरुण आरोन के खाते में गई।
विज्ञापन
कोहली की कप्तानी में 'सातवें आसमान' पर पहुंची टीम इंडिया
5 of 6
बतौर कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में जहां जीत की हैट्रिक लगा दी वहीं टीम इंडिया की अपने घर में लगातार 7 मैचों में सातवीं जीत भी है। जिसमें लगातार 4 मैच तो उसने 3 दिन में ही जीत लिए हैं। ये सभी मैच 2013 में खेले गए थे। इसके बाद भारत में अब टेस्ट मैच खेला गया है।
कोहली की कप्तानी में 'सातवें आसमान' पर पहुंची टीम इंडिया
6 of 6
टीम इंडिया इस मैच में आर अश्विन, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा के रूप में 3 फिरकी गेंदबाजों के साथ उतरी थी जिसमें अश्विन ने अपने करियर में विकेटों की संख्या 153, अमित ने 61 और जडेजा ने 53 तक पहुंचा दी।