फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

विज्ञापन
1 of 12
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 17 अक्टूबर 2008 को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी लेकिन तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संभवत: इस गेंदबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं करते थे या पसंद नहीं करते थे। यही कारण हैं कि इन 7 सालों में वह सिर्फ 15 टेस्ट मैच ही खेल सके हैं।
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

2 of 12
फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और पहली पारी में 5 विकेट झटककर मैच में कुल 7 विकेट निकाल लिए थे। हालांकि 2008 से लेकर 2010 तक अमित सिर्फ 10 टेस्ट मैच ही खेल पाए। इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। उनका टीम में आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

3 of 12
अमित मिश्रा ने करीब एक साल बाद 2011 के जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में वापसी की। जून से अगस्त तक 3 टेस्ट मैच खेलकर वह फिर टीम के बाहर कर दिए गए। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है नए कप्तान विराट कोहली के हाथों में कमान आने के बाद।

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

4 of 12
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिर से मिले मौकों को भुनाने की कोशिश की। उन्होंने 2 मैचों में कुल 12 विकेट निकाल लिए हैं। दूसरे मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपने करियर में 50वां टेस्ट विकेट हासिल कर विकेटों की पहली फिफ्टी लगा दी।
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

5 of 12
टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की पहली फिफ्टी लगाने वाले अमित मिश्रा भारत के 36वें गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही टीम इंडिया के छठे लेग स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट निकाले जो उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

6 of 12
टेस्ट क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले अमित मिश्रा भारत के छठे और विकेटों की संख्या के आधार पर पांचवें लेग स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच के बाद अमित के विकेटों की संख्या 55 तक पहुंच गई। आइए, जानते हैं कि उनसे पहले विकेटों की फिफ्टी किन-किन 5 भारतीय लेग स्पिनर गेंदबाजों ने लगाई है।
विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

7 of 12
अमित मिश्रा के अलावा लेग स्पिनर चंदु बोर्डे ने विकेटों की फिफ्टी लगाई है। उन्होंने करियर में 52 विकेट झटके और इन 6 गेंदबाजों में छठे नंबर पर हैं।

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

8 of 12
चौथे नंबर पर लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी हैं जिन्होंने विकेटों की फिफ्टी लगाते हुए 66 विकेट निकाले थे।

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

9 of 12
लेग स्पिनर के रूप में सुभाष गुप्ते तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं जिन्होंने विकेटों का शतक लगा दिया। उन्होंने करियर में 149 विकेट झटके थे।

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

10 of 12
दूसरे नंबर पर आते हैं लेग स्पिनर बीएस चंद्रशेखर जो बतौर लेग स्पिनर विकेटों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय लेगी गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 242 विकेट झटके हैं। चंद्रशेखर से आगे एक ही गेंदबाज हैं जो सफल लेग स्पिनर गेंदबाज हैं।

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

11 of 12
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे सफल लेग स्पिनर गेंदबाज हैं अनिल कुंबले। जंबो के नाम से मशहूर कुंबले ने टेस्ट में सफलता के कई मुकाम हासिल किए। उन्होंने अपने लाजवाब करियर में सौ-दो सौ या तीन सौ नहीं बल्कि कुल 619 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम

12 of 12
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने करियर में 3 टेस्ट मैचों में 7-7 विकेट झटके हैं। करियर के पहले और हाल में खेले अपने अंतिम मैचों में 7-7 विकेट निकाले। दोनों ही मौकों पर भारत यह मैच जीतने में सफल रहा। इसके अलावा 2010 में बांग्लादेश में चिटगांव टेस्ट मैच में 7 विकेट निकाले और टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें