फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

विज्ञापन
1 of 11
रांची वनडे में अपने करियर का 21वां शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते भारतीय कप्तान विराट कोहली। साथ में अक्षर पटेल।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

2 of 11
कप्‍तान विराट कोहली अपने ही अंदाज में बल्‍लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद विपक्षी टीम से मिलते कोहली।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

3 of 11
विराट कोहली ने वनडे सीरीज के अंतिम मैच में शानदार शतक ठोका। यह उनके करियर का 21वां शतक ह‌ै।

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

4 of 11
तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने शुरुआत में लगे दोहरे झटके से टीम इंडिया को उबारते हुए कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। साथ ही उन्होंने अर्धशतक भी जमा दिया।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

5 of 11
वनडे सीरीज में धोनी की जगह टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने जीत के बाद शानदार खेल भावना दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। हुआ यूं कि सीरीज जीतने के बाद उन्होंने टीम के नए साथियों अक्षर पटेल, करण शर्मा और केदार जाधव को ट्रॉफी सौंप दी। केदार ने तो इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। तीनों युवा क्रिकेटर इसे लेने में हिचकिचा भी रहे थे।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

6 of 11
महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से धो दिया। खिताब के साथ जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

7 of 11
विराट कोहली अक्सर मैदान पर गुस्सैल व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन रांची में उनका व्यवहार बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आया। आप खुद देख सकते हैं क‌ि कभी ट्रॉफी के बेहद करीब रहने वाले कोहली अब जब बतौर कप्तान ट्रॉफी के बेहद नजदीक रह सकते थे तो उन्होंने युवा खिलाड़ियों को इसका मौका दिया और खुद रहे।

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

8 of 11
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से धो दिया। खिताब के साथ जश्न मनाती टीम इंडिया।

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

9 of 11
टीम इंडिया के ओपनर अजिंक्य रहाणे के लिए यह मैच बेहतरीन साबित नहीं हुआ। वह शुरुआत में ही सस्ते में आउट हो गए।

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

10 of 11
श्रीलंका के रांची वनडे में हार के बावजूद उसके कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के लिए यह मैच बेहद यादगार साबित हुआ। 116 पारियों के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने वनडे में अपना पहला शतक जमाया। बाद में भारत के ओपनरों को सस्ते में आउट कर शुरुआती झटके दे दिए। लेकिन बाद में भारतीय बल्‍लेबाजों ने लय हासिल करते हुए उनके शतक पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल

11 of 11
रांची वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसने 4 विकेट 90 रन से पहले ही गंवा दिए। धवल के 3 विकेट के अलावा अक्षर पटेल और आर अश्विने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें