सिर्फ हार ही नहीं टीम सलेक्शन में भी चौतरफा उपेक्षा झेल रहे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंदौर वनडे में ये इन सावधानियों की जरुरत है।
Trending Videos
विज्ञापन
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
2 of 11
टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों कैरियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस समय वह सवालों के घेरे में हैं। ऐसे में भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर विजयरथ पर सवार होने के इरादे से होल्कर स्टेडियम में उतरेगी।
विज्ञापन
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
3 of 11
कानपुर वनडे में नजदीकी मुकाबले में पांच रन से शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। इस समय सबसे अधिक सवाल धोनी पर उठ रहे हैं, क्योंकि बेहतर फिनिशर माने जाने वाले धोनी पिछले मैच में टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। विश्वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं रहा है।
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
4 of 11

5 of 11
पहले वनडे में उनकी वापसी का शानदार मौका था लेकिन निर्णायक मौके पर वह कमाल नहीं कर सके जो वह हमेशा करते आए हैं। टी-20 विश्वकप निकट है। ऐसे में धोनी के पास अब अधिक समय नहीं है। इस मुकाबले में सभी की नजरें धोनी और उनकी कप्तानी पर होगी।
विज्ञापन
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
6 of 11
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगर इंदौर में जीत हासिल करनी है तो उन्हें टीम चयन सावधानी से करनी पड़ेगी। अफ्रीकी टीम के खिलाफ अब तक के मैचों में उन्होंने कई बार टीम में खराब चयन किया जिसका खामियाजा उन्हें हार के रुप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
7 of 11
धोनी को इंदौर वनडे में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के बजाय गुरकीरत सिंह मान जैसे युवा क्रिकेटर को मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही आर अश्विन के चोटिल होने के बाद हरभजन सिंह पर दांव लगाने के बजाय अमित मिश्रा और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
8 of 11
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित ने धर्मशाला में टी-20 मैच में शतक जमाने के बाद कानपुर में 150 रनों की पारी खेली थी। हालांकि दोनों बार टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी थी।
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
9 of 11
रोहित शर्मा के जोड़ीदार शिखर धवन का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। शिखर कानपुर वनडे में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि उन्होंने हाल में चोट से वापसी की है। इस मुकाबले में उनकी नजरें बड़ी पारी खेलने पर लगी होगी। टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने कानुपर में 60 रन बनाए थे और वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
10 of 11
विराट कोहली पर अच्छी पारी खेलने का दबाव होगा। विराट कानपुर वनडे में 11 रन बनाकर चलते बने थे। सुरेश रैना और ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।
इंदौर वनडे में कप्तान धोनी को बरतनी होगी ये सावधानियां
11 of 11
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए गेंदबाजों का खराब फॉर्म चिंता का विषय है। फॉर्म में चल रहे एकमात्र स्पिन गेंदबाज आर अश्विन टीम में नहीं हैं। पिछले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का तेज आक्रमण दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने नहीं चल सका था।