फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया अगर दक्षिण अफ्रीका से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करती है तो वह लंबी छलांग लगाते हुए आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी, साथ ही भारतीय टीम एक बार फिर से सबसे सफल एशियाई टेस्ट टीम बन जाएगी।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

2 of 9
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिस अंदाज में दक्षिण अफ्रीका की टीम को मोहाली टेस्ट में 3 दिन के अदंर ही रौंद दिया उससे उम्मीद तो बढ़ ही गई है कि इस सीरीज में भारत अपना कमाल दिखा सकता है।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

3 of 9
क्रिकेट वर्ल्ड में एशिया से सबसे ज्यादा 4 टीमें टेस्ट मैच खेलती हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें टेस्ट मैच खेलती हैं। इन 4 टीमों में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है और टीम इंडिया अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी।

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

4 of 9
इंग्लैंड को हराकर हाल ही में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पाकिस्तान की टीम भारत को पीछे छोड़ टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एशियाई टीम बन गई है। पाक ने अब तक 395 टेस्ट मैचों से 126 जीत हासिल की है। जबकि उसके खाते में 111 हार और 158 ड्रॉ मैच हैं।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

5 of 9
मोहाली टेस्ट के बाद टीम इंडिया ने 492 मैचों से 125वीं जीत हासिल की है। इसके अलावा उसके खाते में 157 हार और 209 मैच ड्रॉ रहे हैं। वह सिर्फ एक जीत से ही पाक से पीछे है ऐसे में इस सीरीज में नया रिकॉर्ड बन सकता है।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

6 of 9
टीम इंडिया के पास बेहतरीन मौका है कि वह अफ्रीकी टीम के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर अपनी जीत की संख्या को 128 तक पहुंचा दे। अगर वह ऐस कर पाने में सफल होती है तो वह एशिया की सबसे सफल टीम बन जाएगी। वैसे सिर्फ 2 जीत से ही वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी लेकिन 3 जीत से उसकी स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

7 of 9
पाकिस्तान और टीम इंडिया के अलावा एशियाई टीम के रूप में तीसरी सफल टीम है श्रीलंका जिसने 243 मैचों से 75 जीत हासिल की है। वहीं सन 2000 में टेस्ट खेलने का दर्जा हासिल करने वाली बांग्लादेश टीम ने 93 मैचों से 7 जीत दर्ज कराई है।

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

8 of 9
जहां तक टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है तो यह रिकॉर्ड है ऑस्ट्रेलिया के नाम। कंगारू टीम ने 781 मैचों से 367 जीत दर्ज कराई है। उसके बाद इंग्लैंड की टीम है जिसने 964 मैचों से 344 जीत हासिल की है।
विज्ञापन

SA पर बस 2 जीत और टीम इंडिया बन जाएगी सबसे सफल टीम

9 of 9
दक्षिण अफ्रीका की टीम राजनीतिक कारणों से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रही। उसने भी 1889 से टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और बीच में वह अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से दूर रही। फिलहाल 1991 में क्रिकेट में वापसी के बाद वह शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने 393 मैचों से 144 जीत हासिल की और सिर्फ 129 मैच हारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें