फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए टैक्सी ड्राइवर ने रोका क्रिकेट मैच, बढ़ा दिया 'रोमांच'

विज्ञापन
1 of 5
पढ़िए, एक क्रिकेट मैच की कहानी जिसमें सिर्फ गेंद और बल्ले की लड़ाई में टैक्सी ड्राइवर ने रोमांच और बढ़ा दिया।

विज्ञापन

गुस्साए टैक्सी ड्राइवर ने रोका क्रिकेट मैच, बढ़ा दिया 'रोमांच'

2 of 5
जी हां हम बात कर रहे हैं शुक्रवार 4 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में हुए सर्बबन ब्रिसबेन क्रिकेट मैच की। डीएम हेंडरसन पार्क में मेकग्रेगर क्रिकैट क्लब और ग्रिफ्ट यूनिवर्सिटी के बीच एक क्रिकेट मैच हुआ।
विज्ञापन

गुस्साए टैक्सी ड्राइवर ने रोका क्रिकेट मैच, बढ़ा दिया 'रोमांच'

3 of 5
गेंद और बल्ले की लड़ाई चल ही रही थी कि अचानक एक टैक्सी वहां पहुंच गई और मैच को रोकना पड़ा। टैक्सी पिच के बीचों-बीच आकर खड़ी हो गई। ड्राइवर ने टैक्सी लॉक कर दी और मैच न होने की बात कहकर वहां से कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया।

गुस्साए टैक्सी ड्राइवर ने रोका क्रिकेट मैच, बढ़ा दिया 'रोमांच'

4 of 5
किसी को समझ नहीं आया कि माजरा क्या है, काफी देर बाद मामला पता चला कि बल्लेबाज द्वारा हिट किया गया सिक्सर गेंद टैक्सी के सामने वाले कांच को तोड़ चुका है। काफी यत्‍न के बाद भी टैक्सी ड्राइवर नहीं माना। आखिरकार पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस टैक्सी ड्राइवर को काबू करने और टैक्सी को पिच के बीचों-बीच हटाने में सफल तो रही लेकिन दोनों टीम के क्रिकेटरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए टैक्सी ड्राइवर ने रोका क्रिकेट मैच, बढ़ा दिया 'रोमांच'

5 of 5
हुआ यूं कि टैक्सी के काफी देर मैच में व्यवधान करने के कारण मैच में 8 ओवर का खेल कम खेला गया। टैक्सी ड्राइवर द्वारा मैच में व्यवधान पैदा करने के दौरान क्रिकेटरों ने टैक्सी के साथ सेल्फी भी ली और सोशल म‌ीडिया में पोस्ट की। जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर सुर्खियों में आया। कुछ ने टैक्सी चालक पर सहानुभूति जताई तो किसी ने चालक को सनकी तक कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें