विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। निसंदेह टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी है। लेकिन श्रीलंकाई टीम में 7 ऐसे धुरंधर हैं जिनसे टीम को सतर्क रहने की जरुरत है। जाने उनके बारे में...
विज्ञापन
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
2 of 8
सबसे पहले बात करते हैं श्रीलंकाई टीम के कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की। 49 टेस्ट खेल चुके मैथ्यूज अपनी टीम के सबसे बड़े तुरुप के इक्के हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी टीम की नैया पार लगा चुके मैथ्यूज टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। 5 शतक और 21 फिफ्टी लगा चुके श्रीलंकाई कप्तान के नाम कुल 25 विकेट भी है।
विज्ञापन
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
3 of 8
इन्हें श्रीलंकाई टीम का विराट कोहली कहा जाता है। टीम के उपकप्तान लाहिरू थिरमन्ने बाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज हैं। 19 टेस्ट खेल चुके इस बल्लेबाज के नाम 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी है। इनका उच्चतम स्कोर 155 नाबाद है। यह बल्लेबाज भी टीम इंडिया के सिरदर्दी बढा सकता है।
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
4 of 8
कुमार संगकारा का परिचय देने की शायद जरुरत नहीं। बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगा। संगकारा वर्ल्ड कप 2015 के बाद वनडे को बॉय-बॉय कह चुके हैं। संगकारा के नाम टेस्ट में 38 शतक और 52 अर्धशतक है। संगकारा अपने आखिरी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
5 of 8
श्रीलंकाई टीम का बाएं हाथ का यह फिरकी गेंदबाज टीम इंडिया के बड़ी मुश्किल कर सकता है। रंगना हेराथ श्रीलंकाई टीम के दिग्गज क्रिकेटरों में जाने जाते हैं। 60 टेस्ट मैचों में यह गेंदबाज कुल 263 विकेट झटक चुका है। इतना ही नहीं ये एक मैच में 4 बार दस या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
6 of 8
श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा भले ही इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हो लेकिन ये भी किसी से कम नहीं हैं। टीम इंडिया के खिलाफ अभ्यास मैच में इन्होंने दूसरी पारी में हॉफ सेंचुरी भी लगाई थी। अगर इन्हें टीम में शामिल किया जाता है तो ये भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
जाने, कोहली की टीम इंडिया को किन-किन से है खतरा
7 of 8
27 साल के दिमुथ करुरत्ने श्रीलंकाई टीम के ओपनर है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 18 टेस्ट मैचों में 2 सेंचुरी और 6 हॉफ सेंचुरी लगा चुका है। इनका उच्चतम स्कोर 152 रन है। ये बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए 6 वां खतरा हैं।