ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डी विलियर्स की फॉर्म शानदार रही। उन्होंने हर मैच में अपनी टीम को टूर्नामेंट में आगे पहुंचाने के लिए आतिशी बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी डीविलियर्स ने सिर्फ 45 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन कूटे।
विज्ञापन
SA इस बार भी नहीं हटा पाया 'चोकर्स' का ठप्पा
2 of 6
आतिशी पारी खेलने के बाद भी 'लक' ने टीम का साथ नहीं दिया। आखिरी वक्त पर रोमांचक हुए मोड़ में न्यूजीलैंड बाजी मार गया और दक्षिण अफ्रीका मैच हारने के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
SA इस बार भी नहीं हटा पाया 'चोकर्स' का ठप्पा
3 of 6
मैच के दौरान कई ऐसे पल आए जब दक्षिण अफ्रीका मैच का रुख अपनी तरफ कर सकता था लेकिन कई बार टीम मौके का फायदा नहीं उठा पाया।
SA इस बार भी नहीं हटा पाया 'चोकर्स' का ठप्पा
4 of 6
मौके को हाथ से गंवाने में टीम के कप्तान एबी डीविलियर्स भी शामिल हैं। हावी हो रहे न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन और ग्रांट इलिअट की जोडी को तोड़ने के लिए एबी डीविलियर्स के पास अहम मौका था। दरअसल, डीविलियर्स कोरी एंडरसन को रनआउट का अहम मौका गंवा बैठे।
विज्ञापन
SA इस बार भी नहीं हटा पाया 'चोकर्स' का ठप्पा
5 of 6
ऑकलैंड में हुए इस रोमांचक मुकाबले में मैच आखिर तक दक्षिण अफ्रीका के पाले में ही लग रहा था कि लेकिन कुछ गलतियों और न्यूजीलैंड की वापसी ने मैच दक्षिण अफ्रीका से छीन लिया।
यह पहली बार नहीं है जब दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप से बाहर कर पहली बार झटका दिया है। दरअसल, 2011 वर्ल्ड कप में भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से शिकस्त दी थी।