दुनिया की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका कहां विदेशी धरती पर चले आ रहे लगातार 9 साल से टेस्ट सीरीज जीतने के रिकॉर्ड बचाने के ख्वाब से भारत आई थी और कहां वह भारत में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम बन गई। यह तब है जब उसने वनडे और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को रौंद दिया।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
2 of 10
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में दर्शक अभी स्टेडियम में ठीक से बैठे भी नहीं थे कि विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर दिन का पहला विकेट गिरा और फिर इसके बाद विकेट लगातार गिरते ही चले गए।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
3 of 10
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के सभी 10 विकेट भारत के फिरकी गेंदबाजों के पास गए। आर अश्विन ने 5 तो रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट निकाले और एक विकेट अमित मिश्रा के खाते में गया। फिरकी गेंदबाजों ने मेहमान टीम पर इस कदर दबाव बनाया कि पूरी टीम 33.1 ओवर के अंदर ही सिमट गई।
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
4 of 10
मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम जब भारत के दौरे पर आई थी तो उसके पास टेस्ट में दुनिया की नंबर वन टीम का खिताब था जो अभी भी है उसके पास, साथ ही पिछले 9 सालों में विदेश में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाने का शानदार रिकॉर्ड भी था। लेकिन सीरीज में अभी तक का जो प्रदर्शन रहा है उससे टीम के फैन जरूर निराश होंगे।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
5 of 10
सीरीज में लगातार संघर्ष करती दिख रही दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी इस मैच से जुड़ गया। वह भारत की सरजमीं पर टेस्ट मैच में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली विदेशी टीम बन गई है। उसने पहली पारी में 79 रन बनाए जो किसी भी विदेशी टीम का भारत में सबसे छोटी पारी है।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
6 of 10
दक्षिण अफ्रीका पहली ऐसी विदेशी टीम भी बन गई जो भारत में किसी भी टेस्ट मैच की एक पारी में 80 रनों के स्कोर के आंकड़े को पार नहीं कर सकी। वह इस मैच में 79 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
7 of 10
दक्षिण अफ्रीका के इस खराब प्रदर्शन से पहले भारत में सबसे छोटी पारी खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज था जो उसने 25 साल पहले नवंबर में ही 1990 में चंडीगढ़ में बनाया था। तब श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 82 रन बनाए थे।
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
8 of 10
भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सिर्फ 7 बार ही ऐसा हुआ है जब कोई टीम किसी टेस्ट एक पारी में तीन अंकों में नहीं पहुंच सकी। इन 7 बार में 2-2 बार दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी एक-एक बार सौ के अंदर आउट हो गई।
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
9 of 10
जहां तक भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे कम ओवर खेलने का रिकॉर्ड है तो यह रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के ही नाम दर्ज है। नागपुर टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका 33.1 ओवर में ही आउट हो गई लेकिन इससे 9 साल पहले यही टीम अपने ही घर में जोहांसबर्ग में भारत के खिलाफ 25.1 ओवर में ही आउट हो गई थी। तब उसने 84 रन बनाए थे।
अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तोड़ा 113 साल पुराना खराब खेल का अपना ही रिकॉर्ड
10 of 10
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के शुरुआती 5 विकेट सिर्फ 12 रन पर गिर गए थे। यह टेस्ट में उनका शीर्ष क्रम के 5 बल्लेबाजों का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 1902 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सिर्फ 14 रन पर उसके 5 विकेट गिर गए थे।