फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

Mon, 08 Sep 2014 01:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दौरे का अंतिम मैच हार गई। यह टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा जो अंतिम गेंद तक चला, लेकिन भारत को 3 रन से हार मिली।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

2 of 10
भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तानी धोनी के अति आत्म विश्वास ने भारत को हार की ओर ढकेल दिया। हार के बावजूद इस मैच में कई बेहतरीन चीजें हुई, खासकर विराट कोहली के ‌लिए।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

3 of 10
9वीं बार बचाया लक्ष्य
इंग्लैंड की टीम ने 10 बार टी-20 में 180 रन या उससे ज्यादा का लक्ष्य दिया, जिसमें वह 9 बार मैच बचाने में कामयाब रही। 2010 में विंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार इंग्लैंड अपना लक्ष्य नहीं बचा सका था। यह मैच डकवर्थ-लुइस के आधार पर हार गया था इंग्लैंड।

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

4 of 10
बतौर कप्तान हिट रहे मोर्गन
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान इयोन मोर्गन ने 71 रनों की गजब की पारी खेली। कप्तान रहते हुए मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। साथ ही यह चौथी अर्धशतकीय पारी है जब इंग्लैंड के कप्तान के बल्‍ले से निकली।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

5 of 10
सबसे ज्यादा छक्‍के का रिकॉर्ड
कप्तान बनते ही इयोन मोर्गन का बल्‍ला बोलने लगा। वह वनडे सीरीज में बेहद नाकाम रहे थे, लेकिन भारत के खिलाफ इस टी-20 मैच में उन्होंने 7 छक्के लगाए। यह किसी भी टी-20 मैच में इंग्लिश बल्‍लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी है। रवि बोपारा ने भी एक मैच में 7 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

6 of 10
दौरे में कोहली की पहली फिफ्टी
टीम इंडिया के उपकप्‍तान विराट कोहली ने इस दौरे में पहली बार कोई अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने पिछली 12 टी-20 मैचों में 6 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

7 of 10
कोहली के लिए बनी 'संजीवनी'
कोहली के लिए टी-20 मैच एक बार फिर 'संजीवनी' साबित हुई। टेस्ट और वनडे सीरीज में बल्‍ले से नाकाम होने के बाद उनकी आस टी-20 क्रिकेट पर टिकी थी, जिसमें उन्हें निराश नहीं होना पड़ा और फिफ्टी ठोक ‌दी। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार चौथी बार अर्धशतक लगाया।

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

8 of 10
सबसे महंगे अश्विन
कप्तान धोनी ने अश्विन को पहला ओवर डालने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने 17 रन लुटा दिए। इसके साथ ही वह किसी टी-20 मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड बना दिया। इसके पहले 3 मौकों पर पहले ओवर में 13-13 रन लुटाने का रिकॉर्ड था।

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

9 of 10
रहाणे का रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे इस मैच में बल्‍ले से नाकाम जरूर रहे, लेकिन इससे पहले क्षेत्ररक्षण में उन्होंने गजब का कमाल दिखाया। क्षेत्ररक्षण करते हुए कैच की हैट्रिक लगाने के साथ ही कुल 4 कैच लपके। किसी टी-20 मैच में सबसे ज्यादा कैच करने का यह भारतीय रिकॉर्ड है। जबकि ओवरआल ऐसा पांचवीं बार हुआ है।
विज्ञापन

कोहली के लिए 'संजीवनी' बना यह टी-20 मैच

10 of 10
लगातार 7 जीत के बाद हार
भारत ने इस मैच से पहले टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 7 मैच जीते थे, लेकिन उसकी जीत का रथ बर्मिंघम में हार के साथ थम गया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2012 में चेन्‍नई में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच गंवाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें