भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में खेला गया दूसरा टी-20 मैच दर्शकों के हुडदंग के आगे फीका पड़ गया लेकिन यह मैच भी कई मायनों में शानदार रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
2 of 10
2007 में टी-20 में विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया कटक टी-20 में पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 18वें ओवर में 92 रन बनाकर आउट भी हो गई। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी पूरे मैच में भारत की पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई हो। इससे पहले 2008 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम 74 रन बनाकर आउट हो गई थी।
विज्ञापन
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
3 of 10
कटक में बनाया गया 92 रन का स्कोर टीम इंडिया का टी-20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। साथ ही पिछली 40 पारियों में ऐसा चौथी बार हुआ था जब टीम इंडिया ऑलआउट हो गई।
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
4 of 10
टी-20 मैच की पहली दिलचस्प बात यह है कि भारत में पहली बार किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कोई टीम ऑलआउट हुई है। भारत में अब तक 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें पहली बार कोई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। यानी भारत अपनी ही धरती पर पहली बार ऑलआउट हो गया।
विज्ञापन
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
5 of 10
इस मैच में टीम इंडिया ने 3 फिरकी गेंदबाजों को उतारा था लेकिन ये गेंदबाज भारत की हार टाल तो नहीं सके लेकिन आर अशि्वन ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को टी-20 में पांचवीं बार अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
6 of 10
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को आर अशि्वन ने रिकॉर्ड पांचवीं बार अपना शिकार बनाया। इससे पहले कोई भी गेंदबाज उन्हें 3 बार से ज्यादा आउट नहीं कर सका था।
विज्ञापन
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
7 of 10
टीम इंडिया की धोनी की कप्तानी में टी-20 क्रिकेट में लगातार चौथी हार है। भारत को दूसरी बार धोनी की कप्तानी में इतनी लंबी हार मिली है। 2009 में भी भारत को धोनी की अगुवाई में लगातार 4 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था।
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
8 of 10
विराट कोहली के लिए यह मैच बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि दुनिया के इस नंबर वन बल्लेबाज ने इस मैच से पहले पिछली 10 पारियों में 20 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था लेकिन पिछली 11 पारियों में पहली बार वह दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इन 10 पारियों में कोहली ने 484 रन बनाए थे।
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
9 of 10
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को कोई गेंदबाज नहीं तोड़ सका। मतलब यह हुआ कि इस मैच में भी यह जोड़ी रन आउट के जरिए टूटी। कटक टी-20 मैच में रोहित शर्मा रन आउट हुए।
लगातार 4 मैचों से रन आउट से टूट रही है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी
10 of 10
साथ ही टीम इंडिया से साथ एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी जुड़ गया कि लगातार चौथे टी-20 मैच में भारत का कोई सलामी बल्लेबाज रन आउट हुआ है। कटक में रोहित शर्मा से पहले धर्मशाला मैच में शिखर धवन रन आउट हुए थे। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय रन आउट हो गए थे।