इंदौर में मिली जीत टीम इंडिया के कप्तान के लिए तिहरी खुशी बनकर आया। पहले तो उन्होंने उस समय लाजवाब बल्लेबाजी की और नाबाद 92 रनों की पारी खेली जब टीम संकट में थी। फिर उनकी कप्तानी में टीम की हार का सिलसिला टूटा। इसके बाद उन्हें 2 साल से भी ज्यादा इंतजार के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिल गया।
विज्ञापन
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
2 of 10
कप्तान धोनी ने इस मैच में 86 गेंदों में 92 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका स्ट्राइक रहा 107 जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन को संयुक्त रूप से जोड़ दिया जाए तो भी धोनी से पीछे है। यानी शेष 9 बल्लेबाजों ने 66 की स्ट्राइक रेट से 215 गेंदों में 142 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
3 of 10
विराट कोहली इस समय धोनी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं खासकर कप्तानी को लेकर। कई क्रिकेट आलोचकों का मानना है कि धोनी से वनडे टीम की भी कप्तानी लेकर कोहली को कमान सौंप देनी चाहिए। इस मैच से पहले धोनी न बल्ले से चल रहे थे और न ही हाल फिलहाल में टीम को जीत दिला पा रहे थे। अच्छा खेलने का उन पर खासा दबाव भी था।
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
4 of 10
तो धोनी के लिए यह मैच इस मायने में भी बेहद यादगार रहेगा क्योंकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और टीम के उपकप्तान विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह 2 साल से भी ज्यादा समय पहले यानी जुलाई 2013 में पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच बने थे। उसके बाद अब जाकर यह सम्मान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
5 of 10
कप्तान धोनी वनडे में 20वीं बार मैच में मैन ऑफ बने हैं। इस तरह से उन्होंने 20 बार मैच में मैन ऑफ का पुरस्कार जीतने वाले विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लेकिन दोनों में 104 मैचों का बड़ा अंतर है। हालांकि सबसे ज्यादा मैच में मैन ऑफ खिताब जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। तो कोहली का यह रिकॉर्ड कैसे हुआ।
विज्ञापन
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
6 of 10
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जबकि धोनी और विराट कोहली ही सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं। सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच पाने के मामले धोनी और कोहली संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। धोनी ने 267 और कोहली ने 163 वनडे खेले हैं अब तक यानी 104 मैचों का बड़ा अंतर। आइए, जानते हैं उन बाकी 3 भारतीय क्रिकेटरों को जो इन दोनों से आगे हैं।
विज्ञापन
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
7 of 10
कप्तान धोनी और विराट कोहली से वनडे में ज्यादा मैन ऑफ पुरस्कार जीतने के मामले में वीरेंद्र सहवाग चौथे नंबर पर हैं। सहवाग अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने 251 वनडे से 23 बार मैन ऑफ पुरस्कार जीते हैं।
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
8 of 10
सबसे ज्यादा मैन ऑफ पुरस्कार जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर का नाम है युवराज सिंह। युवी भी टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन 293 मैचों से 25 बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके हैं।
धोनी-कोहली से आगे और कौन-कौन हैं भारतीय बल्लेबाज?
9 of 10
वनडे में सबसे ज्यादा मैन ऑफ पुरस्कार जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर हैं सौरव गांगुली। गांगुली संन्यास ले चुके हैं लेकिन उससे पहले वह 311 मैचों से 31 बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके थे।
सचिन तेंदुलकर वनडे में सबसे ज्यादा मैन ऑफ पुरस्कार जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। तेंदुलकर भी संन्यास ले चुके हैं लेकिन उससे पहले उन्होंने रिकॉर्ड 463 मैचों से रिकॉर्ड 62 बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था।