फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

विज्ञापन
1 of 8
एक बड़े क्रिकेटर हैं जिनके लिए 2015 का साल बेहद शानदार रहा और इस साल के मध्य में उन्होंने टी-20 से अपनी राष्ट्रीय टीम में न सिर्फ वापसी की बल्कि 5 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट टीम में भी लौट आए। फिर वापसी के बाद पहले ही टेस्ट में उन्होंने करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली और फिर सभी को चौंकाते हुए टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान भी कर दिया।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

2 of 8
पाकिस्तान के जिस बड़े क्रिकेटर बल्लेबाज ने टेस्ट से संन्यास लेने के फैसला लिया है उनकी अंतिम टेस्ट सीरीज बेदह दिलचस्प रही। उन्हें पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनके प्रदर्शन को देखते हुए सिफारिशी आधार पर टीम में रखा गया। इस सीरीज में उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक लगाया साथ ही गेंदबाजी में 12 साल के बाद गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल भी दिखाया है।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

3 of 8
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने मंगलवार को शारजाह में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 33 साल के शोएब ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में पांच साल बाद टीम में वापसी की थी और अपने करियर का श्रेष्ठ स्कोर 245 बनाया।

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

4 of 8
हालांकि अपने पहले दोहरे शतक के बाद शोएब मलिक सीरीज के बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। शोएब ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहे हैं। अब वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं और इसके अलावा उनका फोकस 2019 के विश्व कप पर है।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

5 of 8
शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ 2001 में पहला टेस्ट खेलने वाले शोएब ने 35 टेस्ट मैचों में 1898 रन बनाए जिनमें तीन शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 29 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

6 of 8
इसी सीरीज के पहले टेस्ट में बल्ले से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद शोएब मलिक ने अंतिम मैच में 4 विकेट झटक लिए जो 2003 के बाद उन्होंने पहली बार किसी पारी में 4 विकेट निकाले। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद मलिक ने गेंदबाजी में करियर बेस्ट करने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अब वह क्रिकेट के छोटे प्रारूप में ध्यान लगाएंगे।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

7 of 8
ऐसा नहीं है कि शोएब मलिक के लिए इस सीरीज में सब कुछ अच्छा रहा है। 5 साल बाद टेस्ट खेलने का मौका हासिल करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 245 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद वह बल्ले से कुछ नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने 5 पारियां खेली जिसमें वह 0, 2, 7, 38 और 0 रन ही बना सके।
विज्ञापन

दोहरा शतक फिर 13 साल बाद गेंदबाजी में बेस्ट कर टेस्ट से लिया संन्यास

8 of 8
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक दोहरा शतक लगाकर वापसी करने में सफल रहे लेकिन इसके बाद वह नाकाम रहे। इस पारी के बाद अपनी अगली 5 पारियों में सिर्फ 47 रन ही बना पाए। साथ ही अंतिम टेस्ट पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें