फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' को शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

विज्ञापन
1 of 9
लगता है कि वर्ल्ड कप के साथ शिखर धवन के सुहाने दिन फिर से वापस लौट आए हैं। बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज का बल्ला वर्ल्ड कप में जमकर चलने लगा है। 5 मैचों में अब तक 2 शतक ठोंक चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के वक्त जब वह शतक लगा रहे थे तो वह मैदान के बाहर ट्विटर पर भी उनका जलवा दिख रहा था और वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय क्रिकेटर बन गए।
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

2 of 9
शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार शतक लगाया और उसी के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड कप में पहली बार हराने का कारनामा कर दिखाया था। टीम की जीत में धवन के शतक की तारीफ करते हुए महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिस पर धवन ने उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

3 of 9
शिखर धवन लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे लेकिन वर्ल्ड कप से उनके करियर को नई उड़ान मिल गई। वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से रन निकलने लगे हैं। मेलबर्न उनका ससुराल है और वह अपने एक साल के बच्चे और पत्नी के साथ तस्वीर खींचवाते धवन। उन्होंने होली से एक दिन पहले ‌परिवार के साथ तस्वीर खींचवाया। (फोटो-फेसबुक से)

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

4 of 9
ऑस्ट्रेलिया में शिखर धवन की फॉर्म वापसी के बाद उन पर तनाव काफी हद तक हट गया है। आप उनके चेहरे पर हंसी के भाव देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अब वह खराब फॉर्म को लेकर बने तनाव से मुक्‍त हो गए हैं। परिवार के साथ उनकी एक शानदार फोटो। (फोटो-फेसबुक से)
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

5 of 9
सिर्फ शिखर धवन ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी अपने-अपने फॉर्म से खुश हैं। अभ्यास सत्र से इतर फुर्सत के पल में घूमते हुए टीम इंडिया के दोनों बड़े सितारे। (फोटो-फेसबुक से)
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

6 of 9
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप के लीग चरण में अगला और अंतिम मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ है। भारत इस मैच में भी कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगा। लगातार 6 जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहेंगे।
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

7 of 9
शिखर धवन फॉर्म में लौटने के बाद अब काफी रिलेक्स महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सिडनी के ब्लू माउंटेन में ब्रह्मकुमारी के एक आश्रम में साध्वी के साथ दिख रहे हैं। (फोटो-फेसबुक से)

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

8 of 9
शिखर धवन टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ। इस तस्वीर में एक युवा प्रशंसक भी दिख रहा है। (फोटो-फेसबुक से)
विज्ञापन

'गब्बर' को है शांति की तलाश, सिडनी में पहुंच गए पहाड़ पर!

9 of 9
वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी मिल रहे खाली मौकों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। बीच पर धवन के साथ टीम इंडिया के कप्तान धोनी, रवींद्र जडेजा और और अश्विन के साथ कई और खिलाड़ियों ने भी वॉलीबॉल का मजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें