बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपने उस फॉर्म में नहीं हैं जो उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखाई थी। लेकिन आउट ऑफ फॉर्म हो चुका टीम इंडिया का यह बल्लेबाज अपनी ही धरती पर वनडे क्रिकेट में एक अजीबोगरीब ढंग से हैट्रिक बनाने से चूक गया।
विज्ञापन
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
2 of 9
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के दौरान पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे लेकिन उनकी बल्लेबाजी उस फॉर्म में नहीं दिख रही है जो चोट से पहले छोड़ कर आए थे।
विज्ञापन
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
3 of 9
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह पहले धर्मशाला और कटक में खेले गए पहले 2 टी-20 मैचों में 3 और 11 रन ही बना सके थे। जबकि तीसरा टी-20 मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। इसके बाद वह पहले खेले गए तीनों वनडे मैचों में भी खास नहीं चले।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
4 of 9
टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे लेकिन कप्तान धोनी ने उन पर विश्वास बनाए रखा और पहले 2 मैचों की नाकामी के बावजूद राजकोट में तीसरे मैच में उनको जगह दी गई। एक बार फिर वह रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे।
विज्ञापन
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
5 of 9
अब बात शिखर धवन के उस हैट्रिक की जो वह बनाने से चूक गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में वह 23-23 रन बनाकर आउट हो गए थे। पहले कानपुर फिर इंदौर दोनों ही जगह 23 के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
6 of 9
कानपुर और इंदौर के बाद जब टीम इंडिया राजकोट में अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेलने उतरी तो सभी की निगाहें इस बात पर थी कि धवन कितना रन बनाकर आउट होंगे। क्या आज भी वह 23 पर होते हैं या नहीं। 8वें ओवर में जब उन्हें जेपी डुमिनी के ओवर में आसान जीवनदान मिला तो वह 12 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
7 of 9
शिखर धवन एक बार फिर नाकाम रहे और 13 रन बनाकर मोर्ने मोर्कल की गेंद पर आउट हो गए। इस छोटी सी पारी के दौरान उन्हें 2 जीवनदान (रन आउट और कैच आउट) भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। वह सस्ते में चलते बने। अफ्रीकी टीम के खिलाफ इस दौरे के दौरान वह 23 रन से ज्यादा से आगे नहीं बढ़ सके हैं।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
8 of 9
वनडे मैचों में लगातार 3 बार एक ही स्कोर यानी 23 रन पर आउट होने का कारनामा शिखर धवन नहीं कर सके हों लेकिन एक दिलचस्प रिकॉर्ड उनके पास है ही। 2013 में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान वह लगातार 3 मैचों में रनों के चढ़ते क्रम में आउट हुए। मतलब यह कि लगातार 3 मैचों में 15, 16 और 17 रन बनाकर आउट हुए। पहले 2 मैच श्रीलंका के खिलाफ और हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया यह स्कोर।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
9 of 9
शिखर धवन चौथी बार मोर्ने मोर्कल की गेंद पर आउट हुए है। इस सीरीज में वह तीसरी बार मोर्कल के शिकार बने हैं। मोर्कल की गेंद पर वह सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं।