भले ही भारतीय खिलाड़ियों की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। वे 57 रन के स्कोर पर मौहम्मद शमी का शिकार बने।
विज्ञापन
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
2 of 9
क्रिसमस के बाद बॉक्सिंग डे पर टेस्ट का पहला दिन भले ही ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए उतना खास न रहा हो लेकिन भारतीय गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन ने इंडियन फेंस को खुश कर दिया। मैच के दौरान स्टेडियम में काफी संख्या में भारतीय दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
3 of 9
पहले दिन टीम इंडिया को पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। कंगारू टीम के घातक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को उन्होंने शून्य पर आउट किया। यही नहीं जोए बर्न्स को भी सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखाया।
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
4 of 9
डेविड वॉर्नर के शून्य पर आउट होने के बाद क्रिस रोजर्स के साथ शेन वॉटसन ने मोर्चा संभाला। शानदार बल्लेबाजी करते हुए वॉटसन ने अर्धशतक जमाया और दूसरे विकेट के लिए रोजर्स के साथ 115 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
5 of 9
मेलबर्न टेस्ट में भी शिखर धवन का कैच छोड़ने का सिलसिला बरकरार है। स्लिप पर क्षेत्ररक्षण संभाल रहे धवन ने कंगारू टीम के बल्लेबाज शेन वॉटसन का कैच छोड़ दिया। उस वक्त वॉटसन 37 रन पर थे। इस जीवनदान के बाद वॉटसन ने फिफ्टी जमाई।
विज्ञापन
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
6 of 9
लगता है यह सीरीज भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के लिए अच्छी नहीं चल रही है। पिछले दो मैचों में वे कोई जौहर नहीं दिखा पाए हैं। इसके बाद फिल्डिंग में भी उनसे कई महत्वपूर्ण कैच छूट चुके हैं।
विज्ञापन
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
7 of 9
पिछले दो मैचों में लचर प्रदर्शन के बाद मेलबर्न टेस्ट में भी शिखर धवन ने शेन वॉटसन का कैच टपका दिया, जो बाद में टीम इंडिया के लिए महंगा पड़ा। कप्तान धोनी भी शायद यही सोच रहे होंगे कि धवन कब सुधरेंगे और कैच लपकेंगे।
तुम्हारा क्या किया जाए धवन, कब सुधरोगे तुम!
8 of 9
मेलबर्न टेस्ट से पहले विराट कोहली और शिखर धवन के बीच झगड़े की बात सामने आई थी। लेकिन मैच्ा के दौरान दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा। कंगारू बल्लेबाज को आउट करने के बाद अन्य खिलाड़ियों के साथ खुशी मनाते हुए कोहली ने धवन को भी बधाई दी।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मौहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक शमी ने 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। शमी ने क्रिस रोजर्स और शॉन मार्श का विकेट लिया।