फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

विज्ञापन
1 of 8
मैदान पर शाहिद अफरीदी जितनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं मैदान के बाहर भी उनका अंदाज उतना ही विस्फोटक रहता है। अफरीदी के गुस्से का शिकार इस बार एक पत्रकार हुआ है।
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

2 of 8
लाहौर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान अफरीदी एक सवाल पर भड़क गए और इसके बाद उनकी पत्रकारों से जमकर बहस हुई। बहस के बीच पत्रकार उनसे माफी मांगने की जिद करने लगे लेकिन इस बीच अफरीदी ने प्रेस कांफ्रेंस ही रद कर दी।
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

3 of 8
पत्रकार के इस तीखे सवाल पर अफीरीदी प्रेस कांफ्रेंस के बीच से ही उठ कर चले गए। इसके बाद मीडियाकर्मी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम के बाहर उनसे माफी की मांग करने लगे। यह पूरा मामला एक अभ्यास मैच से पहले शुरू हुआ। बाद में टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया।

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

4 of 8
विस्फोटक बल्लेबाज और पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस सवाल पर भड़क गए जब उनसे एक टीवी रिपोर्टर ने पूछा कि वे आगामी आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के लिए क्या योजना बना रहे हैं जबकि बतौर कप्तान टी-20 में उनका रिकॉर्ड बहुत खराब है।
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

5 of 8
अफरीदी और पत्रकार के बीच तीखी बहस उस समय शुरू हुई जब एक टीवी पत्रकार ने भारत में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए क्या योजना बना रहे हैं जबकि बतौर कप्तान टी-20 में उनका रिकॉर्ड बहुत खराब है। पत्रकार ने कहा, ''पाक टी-20 कप्तान के रूप में अब तक आपका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। क्या आप समझते हैं कि नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है।''
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

6 of 8
पत्रकार के इस सवाल पर अफरीदी पहले मुस्कराए, लेकिन जल्द ही उनका तेवर बदल गया और कहा, ''मैं जानता था कि तुम ऐसे ही घटिया सवाल पूछोगे।'' इसके बाद वह प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए। उनके इस व्यवहार से पत्रकार भी भड़क गए और उनसे माफी मांगने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

7 of 8
स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम के बाहर पत्रकारों की अफरीदी की ओर से माफी की मांग के बीच टीम मैनेजर इंतिखाब आलम बाहर आए और मामले को शांत कराया। उन्होंने अफरीदी के व्यवहार और उमर अकमल के उनके कोच बासित अली के साथ दुर्व्यवहार को छोटी घटना बताया और कहा कि इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है और इसे बड़ा बनाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर खोया अपना आपा, कप्तानी के सवाल पर भड़के

8 of 8
इससे पहले पाक के टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी ने 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण 5 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी का स्वागत किया था जबकि वनडे कप्तान अजहर अली ने इस मामले पर कप्तानी छोड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें