फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 12
वीरेंद्र सहवाग भले ही इस वर्ल्ड कप का हिस्सा न हों लेकिन उनके बनाए कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए गौरव की बात होती है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड बुधवार को उस समय टूट गया, जब पाकिस्तान के आतिशी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी क्रीज पर आते ही छक्का जड़ दिया। इस छक्के की मदद से अफरीदी ने सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ वनडे करियर में 8 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

2 of 12
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने वीरेंद्र सहवाग का सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ वनडे में 8 हजार रनों के आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड तोड़ा है। अफरीदी यूएई के खिलाफ मैच में महज 7 गेंद ही खेल सके लेकिन उन्होंने टीम की पारी के 50वें ओवर में अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का मारकर सहवाग का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए, जानते हैं अफरीदी और सहवाग के अलावा सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

3 of 12
सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत से 4 बल्लेबाज शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स 83.26 की स्ट्राइक रेट के साथ वनडे में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 240 पारियों में 8094 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 36.13।

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

4 of 12
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में नौवें पायदान पर हैं जिन्होंने 84.82 की औसत के साथ इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने अब तक 262 पारियों में 9139 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

5 of 12
श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने भी तेज पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 285 पारियों में 85.94 की औसत से 9530 रन बनाए हैं। और इस लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

6 of 12
सातवें नंबर पर हैं क्रिकेट जगत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। तेंदुलकर ने रिकॉर्ड 452 पारियों में कुल 85.23 की औसत से 18,426 रन बनाए हैं। यह भी एक ‌वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

7 of 12
छठे पायदान पर भी टीम इंडिया के बल्लेबाज का कब्जा है। युवराज सिंह ने 87.24 की औसत 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 269 पारियों में 8329 रन बनाए।

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

8 of 12
पांचवें पायदान पर हैं टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने अब तक अपनी 224 वनडे पारियों में 89.00 की औसत से 8298 रन बनाए।

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

9 of 12
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और धाकड़ आलराउंडर सनत जयसूर्या इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 433 पारियों में 91.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 13,430 रन बनाए।

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

10 of 12
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्‍ट ने 279 पारियों में 95.94 की औसत से 9519 रन बनाए। और सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ 8 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

11 of 12
अब बात शीर्ष 2 पर काबिज बल्लेबाजों के बारे में। शाहिद अफरीदी के हाथों अपना रिकॉर्ड गंवाने वाले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 104.33 की स्ट्राइक रेट से 245 पारियों में 8273 रन बनाए। वनडे में 8 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से इस मुकाम तक पहुंच सके हैं, सहवाग उनमें दूसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड

12 of 12
पहले नंबर पर आ गए हैं पाक के शाहिद अफरीदी। अफरीदी ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 7 गेंदें खेली और इस छोटी सी लेकिन विस्फोटक पारी ने एक रिकॉर्ड उनके नाम कर दिया। 367 पारियों में उन्होंने 115.95 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8019 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें