फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

विज्ञापन
1 of 9
17 साल में ही आजमगढ मूल के सरफराज खान एक ही झटके में करोड़पति बन गए। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की कंपनी ने सरफराज के साथ 3 साल के लिए 2 करोड़ का करार किया है। जाने, इस खास क्रिकेटर की ऐसी 8 अनसुनी बातें जिन्होंने इसे खास बनाया। (सभी तस्वीरें फेसबुक पेज से)
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

2 of 9
आईपीएल-8 में इंट्री पाकर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम का हिस्सा रहे सरफराज खान आईपीएल के सबसे युवा क्रिकेटर है। महज 12 साल की उम्र में ही इस क्रिकेटर ने 421 गेंदों में 439 रन बना डाले थे।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

3 of 9
सरफराज का एक बचपन का साथी इकबाल अब्दुला है। इकबाल भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर में टीम का हिस्सा है। दोनों के बीच क्रिकेट में कंपटीशन चलता था। बाएं हाथ के स्पिनर इकबाल अपनी गेंदों से सरफराज को खूब परेशान करते तो कभी सरफराज उनकी गेंदों की धुनाई करते थे।

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

4 of 9
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सरफराज ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था, "एक दिन इकबाल ने मुझे कहा कि आज 300 रन बनाकर दिखाओ, उस दिन मैंने 400 रन बनाए।" दोनों होनहार क्रिकेटरों को कोचिंग सरफराज के पिता नौशाद खान ही देते थे।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

5 of 9
सरफराज के पिता नौशाद खान उन्हें बचपन से ही कोचिंग देते थे। नौशाद को सरफराज अपना आदर्श मानते है।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

6 of 9
सरफराज सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी माहिर है। अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे सरफराज ने श्रीलंका के खिलाफ 27 रन देकर 4 विकेट झटके थे। सरफराज लेग स्पिन के साथ मध्यम गति के गेंदबाज भी है।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

7 of 9
आईपीएल में 50 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के साथ हुए करार के बाद सरफराज ने मिडे डे को ‌दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह इन पैसों से अपने पिता के लिए एक कार खरीदना चाहते है। सरफराज ने आगे कहा था कि 2010 में उनके पिता का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपने पिता की लगातार चिंता बनी रहती है।

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

8 of 9
क्रिकेट में रुचि और लगातार कोचिंग के चलते सरफराज को पढने का समय निकालना मुश्किल हो जाता था। इसलिए उनके पिता ने उनके लिए एक ट्यूटर रखा था। जो घर पर आकर उन्हें गणित और विज्ञान का ट्यूशन देता है।
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने जिसे बनाया करोड़पति, जाने उसकी 8 खास बातें

9 of 9
2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था तो सरफराज की उम्र 9 साल थी। अब सरफराज दिग्गज क्रिकेटरों विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर कर चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें