कहने को तो अमेरिका में संन्यास ले चुके क्रिकेटर्स मैच खेल रहे हैं लेकिन दोनों टीमों ने टी-20 में ऐसा खेल दिखाया कि युवा खिलाडियों से लबरेज टीमें भी ऐसा नहीं कर पाती। सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की टीम ने शानदार मुकाबले में 200 से ज्यादा का स्कोर किया। वॉर्न की टीम ने तो 20 ओवर में 262 रन ही बना दिए।
विज्ञापन
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
2 of 11
वॉनर्स वॉरियर्स ने सचिन्स ब्लास्टर्स के सामने दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच में जीत के लिए 263 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसे सचिन की टीम हासिल नहीं कर सकी। सचिन की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बना भी लिए। लेकिन टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।
विज्ञापन
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
3 of 11
क्रिकेट को वैश्विक खेल बनाने की कवायद में पहली बार तीन टी-20 मैचों की पहली ऑल स्टार्स सीरीज अमेरिका में खेली जा रही है। इस सीरीज में कई पूर्व क्रिकेटर खेल रहे हैं। हालांकि इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली टीम शुरुआती दोनों मैच हारकर सीरीज भी गंवा चुकी है। शेन वॉर्न की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
4 of 11
अमेरिका के ह्युसटन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉनर्स वॉरियर्स ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 262 रन ठोंक दिए। जबकि उसकी ओर से सिर्फ एक ही फिफ्टी लगी थी।
विज्ञापन
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
5 of 11
वॉनर्स वॉरियर्स के विशाल स्कोर में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा की बड़ी भूमिका रही जिन्होंने 30 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जैक्स कॉलिस ने 23 गेंदों में 45 और रिकी पोंटिंग ने 16 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन ठोंक दिए।
विज्ञापन
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
6 of 11
सचिन्स ब्लास्टर्स की ओर से 4 गेंदबाजों ने 40 से ज्यादा रन खर्च किए। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने 4 ओवर में 48 रन दिए। लांस क्लूजनर ने 3 ओवर में 45 रन दे डाले। वीरेंद्र सहवाग ने एक ओवर ही किए लेकिन 19 रन दे दिए।
विज्ञापन
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
7 of 11
सचिन्स ब्लास्टर्स टीम के लिए 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करना असंभव दिख रहा था और बड़े लक्ष्य के आगे बल्लेबाज दबाव में दिखे और जल्दी-जल्दी विकेट भी गंवाने लगे। वीरेंद्र सहवाग 16, सौरव गांगुली 12, ब्रायन लारा 19 और कप्तान सचिन तेंदुलकर 33 रनों का ही योगदान दे सके।
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
8 of 11
सचिन्स ब्लास्टर्स के 5 विकेट 102 रन के स्कोर तक गिर गए थे। लेकिन इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाज शॉन पोलाक ने आतिशी पारी खेलकर टीम को कम से कम दो सौ के पार पहुंचा दिया। पोलाक ने 22 गेंदों में एक चौका और 7 छक्के के दम पर 55 रनों की पारी खेली। ग्रीम स्वान ने 8 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए।
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
9 of 11
बेसबॉल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में वॉनर्स वॉरियर्स ने 263 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद सचिन्स ब्लास्टर्स को 57 रनों से हरा दिया। इस मैच की अच्छी बात यह रही कि दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर किया।
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
10 of 11
वॉनर्स वॉरियर्स भले ही यह मैच सचिन्स ब्लास्टर्स से 57 रनों से जीत गई हो, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने एंड्रयू साइमंडस की खूब क्लास ली। उन्होंने मैच में कोटे के 4 ओवर डाले और 4 विकेट लिए। लेकिन बल्लेबाजों ने उन पर जमकर रन बनाए। 4 ओवर में उन्होंने 70 रन खर्च कर दिए।
युवाओं से भी आगे निकले 'बुजुर्ग', टी-20 में दोनों टीमों के 200 से ज्यादा रन
11 of 11
मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर किया। साथ ही इस मैच में कुल 38 छक्के लगे। वॉनर्स वॉरियर्स की ओर से 21 छक्के लगे तो सचिन्स ब्लास्टर्स की ओर से 17 छक्के लगाए गए। इसके अलावा दोनों टीमों की ओर से 7 गेंदबाजों ने 40 से ज्यादा रन लुटाए।