फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

विज्ञापन
1 of 6
यूं तो सचिन तेंदुलकर की आलोचना आपने कम ही सुनी है लेकिन महान क्रिकेटर कपिल देव ने उन्हें उनकी जमकर आलोचना की और अजीबोगरीब बयान दे डाला। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि तेंदुलकर को नहीं पता कि दोहरे-तिहरे शतक या 400 रन कैसे बनाते हैं। हालांकि उनमें बुलंदियों को छूने की क्षमता थी लेकिन वह मुंबई स्कूल ऑफ क्रिकेट में फंसे थे।
विज्ञापन

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

2 of 6
दुबई में कपिल देव ने खलीज टाइम्स से कहा, "मुझे गलत मत समझिए लेकिन मेरा मानना है कि सचिन ने अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं किया। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सचिन ने जितना किया उससे कहीं ज्यादा कर सकते थे।" उन्होंने कहा, "वह (सचिन) बांबे क्रिकेट से चिपके रहे। उन्हें साफ-सुथरा क्रिकेट खेलने वाले मुंबई के खिलाड़ियों की जगह विवियन रिचर्ड्स के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए था।"
विज्ञापन

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

3 of 6
टीम इंडिया को 1983 में विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि सचिन में क्षमता थी। वह तकनीकी रूप से मजबूत थे लेकिन वह सिर्फ शतक बनाने उतरते थे। रिचर्ड्स की तरह बेरहम नहीं थे बल्कि परफेक्ट क्रिकेटर थे। यदि मैं उनके साथ ज्यादा समय बिता पाता तो उनसे जरूर कहता कि वीरेंद्र सहवाग की तरह खेलो। तुम कहीं बेहतर क्रिकेटर बनोगे।

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

4 of 6
जिस कार्यक्रम में कपिल ने ये बातें कहीं उसमें शेन वार्न, वसीम अकरम और इयान बाथम जैसे अन्य पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, "सचिन कहीं बेहतर खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें सिर्फ शतक बनाना आता था। उन्हें नहीं पता कि दोहरे, तिहरे शतक या 400 रन कैसे बनाते हैं।"
विज्ञापन

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

5 of 6
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा, "सचिन शानदार क्रिकेटर हैं। मैं बीस साल के करियर में मैं जितने भी बल्लेबाजों के खिलाफ खेला। सचिन उनमें सबसे स्पेशल थे। जितनी उम्मीदों का दबाव उन पर था और तेज व स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ जो कौशल उनमें था, वह बेजोड़ था। नब्बे के दशक के मध्य में उन्होंने गेंदबाजों पर अपना प्रभुत्व दिखाया और हर गेंदबाज के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'तेंदुलकर सिर्फ शतक लगा सकते थे दोहरा या तिहरा शतक नहीं'

6 of 6
शेन वार्न ने आगे कहा, "वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बढ़िया खेले। वह खेल के लिए महान, लाजवाब व बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। अब मैं उनके साथ बिजनेस कर रहा हूं। वह बेहतरीन दोस्त भी हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें