शुक्रवार का दिन हैदराबाद पर भारी रहा। हालांकि शुरुआत में टॉस जीतने के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद टीम को इस बात का तनिक भी इल्म नहीं था कि उनकी जीत के सपने टूटने वाले है। लगातार बारिश से हैदराबाद के हाथों से यह मैच फिसल गया। वॉर्नर की दुविधा इस बात की थी कि उन्हें विराट कोहली ने हराया या फिर नियमों ने, आइए जानते हैं इस मैच की खास बात....(फोटोः बीसीसीआई)
विज्ञापन
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
2 of 10
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद का थोड़ा इंतजार करना पड़ा था, बारिश से काफी देर मैच बाधित रहा। नतीजन अंपायर की ओर से 20 के बजाय 11 ओवर निर्धारित किए गए।
विज्ञापन
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
3 of 10
पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी की। वह अपने पुराने रंग में दिखे और जमकर शॉट्स लगाए।
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
4 of 10
बल्लेबाजी के दौरान वॉर्नर अजीबोगरीब शॉट लगाते हुए नजर आए। जो अक्सर मैदान में आरसीबी के स्टार बल्लेबाजी एबी डीविलियर्स ही लगाते है। वॉर्नर ने नाबाद 52 रन बनाए।
विज्ञापन
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
5 of 10
उनके साथ ओपनिंग करने आए शिखर धवन का बल्ला ज्यादा नहीं चला वह 8 रन ही बना सके।
विज्ञापन
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
6 of 10
19 रन के स्कोर पर डेविड वाइस ने धवन का विकेट लिया। यह टीम के बढ़िया ब्रेक थ्रू था, लेकिन बंगलोर को इसका इल्म नहीं था कि आगे उनकी परेशानियां बढ़नी वाली थी।
विज्ञापन
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
7 of 10
तीसरे नंबर पर मोइसस हेनरिक्यू बल्लेबाजी करने पहुंचे। हेनरिक्यू ने वॉर्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। टीम ने मात्र 11 ओवरों में 135 रन कूट डाले।
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
8 of 10
हैदराबाद की बल्लेबाजी के बाद अचानक फिर बारिश आ गई। फिर डकवर्थ लुइस नियम के तहत आरसीबी को 6 ओवर में 81 रन का टारगेट मिला। क्रिस गेल ने 10 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके लगाकर 35 रन बनाए। (फोटोः बीसीसीआई)
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
9 of 10
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (0), मनदीप सिंह (1) और दिनेश कार्तिक (2) फेल रहे। तब टीम के कप्तान विराट कोहली ने सूझबूझ भरी पारी खेली और एक तरफ से मोर्चा संभाले रखा। (फोटोः बीसीसीआई)
वॉर्नर की दुविधा: 'विराट' ने हराया या फिर 'नियम' ने
10 of 10
विराट कोहली ने 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 44 रनों की नाबाद कप्तानी पारी खेली और टीम को टूर्नामेंट में सातवीं जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही आरसीबी टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आई गई है। (फोटोः बीसीसीआई)