टीम इंडिया के लिए यह साल शादियों के लिहाज से देखा जाए तो बेहद कामयाब रहा। साल 2015 में कई क्रिकेटरों ने शादी कर ली तो कुछ ने सगाई करते हुए वैवाहिक सूत्र में बंधने की आस जगा दी। इस गुजरते साल में भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा आज दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने जा रहा है। (सभी फोटो-टि्वटर से)
विज्ञापन
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
2 of 7
टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा आज उस कतार में शामिल हो जाएंगे जिस कतार में सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और हरभजन सिंह जैसे बड़े क्रिकेट शामिल हो गए हैं। इन क्रिकेटरों ने इस साल अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की है।
विज्ञापन
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
3 of 7
टीम इंडिया के लिए यह सीजन शादियों के लिए याद किया जाएगा। इस साल भारत के कई क्रिकेटरों ने मैदान से इतर अपनी निजी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर दी है। लंबे इंतजार के बाद युवराज सिंह ने भी इस साल सगाई कर ली है और उनके अगले साल फरवरी में सात फेरे लेने की संभावना है।
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
4 of 7
अपने स्टायलिश शॉट और वनडे में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा आज यानी 13 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। वनडे में दो बार दोहरा शतक लगाने के कारण उन्हें हिटमैन भी कहा जाने लगा और आज वह रितिका को अपने जीवन का हमसफर बना लेंगे।
विज्ञापन
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
5 of 7
मुंबई के एक पांच सितारा होटल में भव्य आयोजन में शादी होने जा रही है। अगले दिन रिसेप्शन और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
6 of 7
रोहित और रितिका की शादी में कई बड़े सितारे आने वाले हैं। रितिका के मुहंबोले भाई युवराज सिंह अपनी मंगेतर हेजेल कीथ और मां शबनम सिंह के साथ शादी में शिरकत करेंगे।
आज रितिका सजदेह के हो जाएंगे टीम इंडिया के 'हिटमैन'
7 of 7
युवराज ही नहीं टीम इंडिया के ढेरों स्टार क्रिकेटरों के इस शादी में शामिल होने की संभावना है। इस लिस्ट में सुरेश रैना, उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या भी शामिल हैं।