फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला बहुत सही समय पर चला। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने उस समय बड़ी पारी खेली जब शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट होते गए। वनडे में 2 बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित को सोशल मीडिया में हिटमैन के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

2 of 7
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले 2 अर्धशतक जरूर लगा चुके थे लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो दम नहीं दिखा। हालांकि आज उन्‍होंने मेलबर्न में गजब की पारी खेली और शानदार शतक ठोंक दिया। वर्ल्ड कप में यह उनका पहला शतक भी है।
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

3 of 7
रोहित शर्मा ने विकेटों के पतन के बीच अपना विकेट बचाकर रखा और 47 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। एक समय लग रहा था कि भारत आज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगा लेकिन रोहित के शतक ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

4 of 7
टीम इंडिया के स्‍थापित सलामी बल्लेबाज बन चुके रोहित शर्मा ने मेलबर्न में एक और शतक लगाया। उन्होंने इस साल इस मैदान पर दूसरी बार शतकीय पारी खेली है। वह मेलबर्न में 2 शतक लगाने वाले 3 विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड गावर औश्र विवियन रिचर्ड्स 2 शतक लगाने का कारनामा कर चुके थे।
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

5 of 7
ओपनर रोहित शर्मा ने मध्य क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की उपयोगी साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। रोहित के करियर का यह सातवां शतक है।
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

6 of 7
रोहित शर्मा को सुरेश रैना का बढ़िया साथ मिला और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर डाली। रोहित ने जहां शानदार शतक लगाया वहीं रैना ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। रैना ने पिछले मैच में शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार मेलबर्न में हिट हो ही गया 'हिटमैन'

7 of 7
वर्ल्ड कप में अब तक कुछ खास नहीं कर पाने वाले टीम इंडिया के स्‍थापित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मेलबर्न में एक और शतक लगाया। उन्होंने इस साल इस मैदान पर दूसरी बार शतकीय पारी खेली है। वह मेलबर्न में 2 शतक लगाने वाले 3 विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड गावर औश्र विवियन रिचर्ड्स 2 शतक लगाने का कारनामा कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें