फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

Thu, 19 Mar 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
आबुधाबी से अहमदाबाद पहुंचा सोलर इंपल्स-2 कस्टम और इमिग्रेशन क्लीयरेंस न मिल पाने की वजह से पिछले छह दिनों से भारत में ही रुका हुआ था जो बुधवार को वाराणासी पहुंचा। गुरुवार को विमान वाराणासी से म्यांमार के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

2 of 7
वाराणसी में सौर विमान के पायलटों की आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया गया। सेना के जवानों ने बैंड के साथ चालक दल के सदस्यों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में ‘सूर्यदूत’ का स्वागत किया। (सभी तस्वीरें: ब्यूरो अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

3 of 7
सौर ऊर्जा से चालित विमान इंपल्स-2 बुधवार की रात 8:35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट के ऊपर तीन चक्कर लगाने के बाद 53 लोगों की टीम की मदद से उसे लैंड कराया गया। विमान को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

4 of 7
स्विट्जरलैंड के राजदूत लाइनस वेनकेस्टर मूर, वाराणसी के कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार और विधायक अजय राय ने रनवे पर विमान की अगवानी की।
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

5 of 7
सोलर इंपल्स-2 ने बुधवार की सुबह 7:35 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी। विमान को 15 घंटे में वाराणसी पहुंचना था। मौसम साफ होने की वजह से विमान ने यह दूरी 13 घंटे में ही तय कर ली।
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

6 of 7
दुनिया का यह पहला सौर विमान गुरुवार की सुबह 5:35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से से म्यांमार के लिए उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में उतरा दुनिया का पहला सोलर प्लेन

7 of 7
सोलर इम्पल्स-2 ने 9 मार्च से आबुधाबी से अपनी यात्रा शुरू की थी और यह दस मार्च को अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डा पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें