दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। पहली ही गेंद पर बोल्ड होने के कारण वह 'गोल्डन डक' बन गए। क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'गोल्डन डक' कहा जाता है।
विज्ञापन
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
2 of 8
'गोल्डन डक' क्रिकेट में काफी लोकप्रिय शब्द है जिसका प्रयोग कमेंट्रटर मैच के दौरान खूब करते हैं, लेकिन इसके अलावा कई और तरह के भी डक होते हैं जो अलग-अलग समय पर प्रयोग किए जाते हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट में प्रयोग किए जाने वाले इस खास शब्द (डक) के बारे में।
विज्ञापन
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
3 of 8
रन आउट को छोड़कर क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'गोल्डन डक' कहा जाता है। 'डायमंड डक' उस बल्लेबाज को कहा जाता है जो एक भी गेंद खेले बगैर ही रन आउट हो जाए। यह शब्द नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के रन आउट होने पर प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही वाइड गेंद पर स्टंप और रन आउट होने वाले बल्लेबाजों के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
4 of 8
'गोल्डन डक' की तरह 'सिल्वर डक' और 'ब्रोंज डक' भी क्रिकेट में प्रयोग किए जाते हैं। 'सिल्वर डक' उस बल्लेबाज को कहते हैं अपनी दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है। जबकि अपनी तीसरी गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'ब्रोंज डक' कहते हैं। हालांकि ये दोनों शब्द 'गोल्डन डक' की तरह बेहद लोकप्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
5 of 8
किसी भी टीम की पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज के आउट होने को 'गोल्डन डक', 'प्लेटिनम डक' या 'रॉयल डक' भी कहते हैं। हालांकि इसका प्रयोग क्षेत्र के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
6 of 8
एक और डक है जिसे 'टिटेनियम डक' कहते हैं। इस डक शब्द का प्रयोग उस बल्लेबाज के साथ किया जाता है जो टीम के पहली गेंद खेलने से पहले ही शून्य पर आउट हो जाए। हालांकि इस शब्द का प्रयोग सामान्य तौर पर प्रयोग में नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
7 of 8
इसके अलावा क्रिकेट में पेयर का भी काफी प्रयोग किया जाता है। 'पेयर' उस बल्लेबाज के साथ जोड़ा जाता है जो टेस्ट क्रिकेट या दो पारियों वाले किसी मैच में कोई बल्लेबाज एक ही स्कोर पर आउट हो जाए।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
8 of 8
क्रिकेट में पेयर से जुड़े एक और शब्द का प्रयोग किया जाता है और यह शब्द है 'किंग पेयर।' 'किंग पेयर' उस बल्लेबाज को कहते हैं किसी मैच की दोनों पारियों पहली ही गेंद पर आउट हो जाए। 2013 में इंग्लैंड दौरे के दौरान विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक टेस्ट मैच में 'किंग पेयर' बने थे।