बतौर कप्तान टीम को जीत दिलाने के लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही रोहित शर्मा की कप्तानी के आगे कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाई है। इसके अलावा टेस्ट में भी टीम इंडिया को नंबर वन बनवा चुके हैं।
विज्ञापन
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
3 of 11
धोनी आईपीएल में भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड 6 बार फाइनल में पहुंचा चुके हैं जिसमें दो बार टीम चैंपियन भी बनी। धोनी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेकर टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी।
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
4 of 11
आइए, जानते हैं कि रोहित शर्मा किस रूप में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से कप्तानी के रूप में आगे हैं? हम यहां आप से इन तीनों क्रिकेटरों की कप्तानी और टीम को जीत दिलाने के लिहाज से बात करेंगे। तीनों क्रिकेटर आईपीएल में कप्तान हैं तो इस लिहाज से इसी टूर्नामेंट को लेकर बात करना ज्यादा सही होगा।
विज्ञापन
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
5 of 11
इन तीनों में महेंद्र सिंह धोनी ही एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जो आईपीएल के पहले सत्र से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा 2013 में एक ही सत्र में अपनी-अपनी टीमों के कप्तान बने थे।
विज्ञापन
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
6 of 11
धोनी ने अपने आईपीएल के 8 संस्करणों में कप्तानी करते हुए चेन्नई को 6 बार फाइनल में पहुंचाया और 2 बार चैंपियन भी बनवाया। जबकि 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान बने विराट कोहली की कप्तानी में टीम एक बार फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही। रोहित भी 2013 में ही मुंबई इंडियंस के कप्तान बने और इन 3 सत्रों में टीम को 2 बार चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
7 of 11
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2 बार आईपीएल खिताब जीतने के अलावा एक बार 2013 में ही टीम को चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी दिलवा चुके हैं।
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
8 of 11
अब बात करते हैं कि इन तीनों कप्तानों की सफलता के आंकडों पर। बात सबसे पहले धोनी की। धोनी ने चेन्नई के लिए 129 मैचों में कप्तानी की जिसमें टीम को 78 में जीत मिली और 50 मैचों में हार। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। इस लिहाज से धोनी की कप्तानी का औसत रहा 60.93 फीसदी।
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
9 of 11
कप्तान धोनी के बाद भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का जिक्र। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए 56 मैचों में कप्तानी की जिसमें उन्हें 27 में जीत मिली और 24 मैच गंवाए। जबकि 2 मैच टाई रहा और 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। उनकी जीत का प्रतिशत रहा 52.83।
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
10 of 11
अब बात करते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जिन्होंने इन दोनों की तुलना में कुछ कम मैचों में कप्तानी जरूर की लेकिन उनका औसत धोनी और कोहली की तुलना में ज्यादा बेहतर है। रोहित ने 44 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 मैचों में टीम को जीत दिलाई जिसमें 17 में हारे भी। इस लिहाज से उनका औसत 61.36 का रहा जो दिखाता है कि वह बतौर कप्तान धोनी और कोहली से कितना आगे हैं।
बतौर कप्तान जीत दिलाने में भी धोनी-कोहली से आगे हैं रोहित
11 of 11
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-8 की शुरुआत में जब मुंबई इंडियंस ने 4 मैच लगातार हारे तो भी लगा कि टीम प्लेऑफ से ही बाहर हो जाएगी। इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी का नजारा पेश किया और टीम ने आखिरी 10 मैचों में से 9 में जीत हासिल की। बाद में टीम ने प्लेऑफ और फाइनल में भी शानदार जीत के साथ चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया।