फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था और इस मैच में उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन ने की। हालांकि यह जोड़ी जल्द ही टूट गई।
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

2 of 7
शिखर धवन और रोहित शर्मा का यह पहला वर्ल्ड कप है और लगातार दूसरी बार भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे। यह जोड़ी दोनों ही बार भारत को अच्छी शुरुआत दे पाने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

3 of 7
रोहित शर्मा से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें थीं कि वह इस टूर्नामेंट में बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहेंगे लेकिन दोनों ही मैचों में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। पाक के खिलाफ वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

4 of 7
रोहित शर्मा तीसरे ओवर में ही रन आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे। शिखर धवन के हल्के हाथों से खेले गए शॉट पर रन लेने को लेकर हुई गफलत के बीच एबी डीविलियर्स के सटीक थ्रो ने रोहित के क्रीज के अंदर पहुंचने से पहले ही विकेट को उखाड़ दिया। वह 6 गेंद पर एक भी रन नहीं बना सके।
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

5 of 7
मेलबर्न में रो‌हित शर्मा को बड़ी पारी की उम्मीद थी क्योंकि पिच बल्‍लेबाजी के बेहद अनुकूल थी और शायद इसी कारण से कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन रोहित ने इसे गंवा दिया। आउट होने पर रोहित की निराशा देखी जा सकती है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

6 of 7
रोहित शर्मा आज भले ही अपनी पारी में खाता भी न खोल सके हों लेकिन उनका नाम एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गया। बतौर ओपनर वह दुनिया के ऐसे छठे बल्‍लेबाज बन गए हैं जो अपना खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में एक अनचाहा 'छक्का'

7 of 7
वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर शून्य पर आउट होने वाले छठे बल्‍लेबाज बने रोहित शर्मा जिस तरह से आउट हुए टीम का मनोबल तोड़ने वाला रहा। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम
के लिए यह बेहद शानदार शुरुआत जैसा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें