भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज वनडे क्रिकेट की सबसे लाजवाब पारी खेली। अपने शतक पर जश्न मनाते हुए।
विज्ञापन
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
2 of 12
रोहित शर्मा दोहरा शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा के साथ पांचवें विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की जिसके लिए सिर्फ 58 गेंद खर्च की। जिसमें उथप्पा का योगदान मात्र इसमें 16 रन का रहा।
विज्ञापन
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
3 of 12
2 महीने के लंबे अंतराल के बाद वापसी करते हुए रोहित शर्मा ने ईडन में शतक बनाने के साथ वापसी की। उनके शतक पर कोहली बधाई देते हुए।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
4 of 12
ओपनर रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ महज 155 गेंदों में तीसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी की। कोहली ने 66 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
5 of 12
रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में 264 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली। उनकी इस पारी से खुश होकर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने 2.64 लाख रुपए कैब नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
6 of 12
रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का आगाज ईडन गार्डंस से किया था और पहले ही मैच में उन्होंने 177 रन ठोक दिए थे। साथ ही टी-20 में भी रोहित यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2012 में शतक ठोक चुके हैं।
विज्ञापन
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
7 of 12
रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान 33 चौके लगाए जो एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी बन गया है। इससे पहले एक पारी में सर्वाधिक 25 चौके लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
8 of 12
रोहित शर्मा ने वनडे में रिकॉर्ड दूसरी बार दोहरा शतक जड़ा है। मजेदार बात यह है कि उन्होंने जब भी दोहरा शतक लगाया उस पारी में विराट कोहली रन आउट हुए। इससे पहले भी पिछले साल रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में दोहरा शतक लगाया था तो कोहली दूसरे छोर पर उनकी गलती से बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। इस बार भी रोहित ने जब दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड स्थापित किया तो इस दौरान उन्होंने कोहली की बली ले ली।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
9 of 12
ऐतिहासिक ईडन गार्डंस के 150वें वर्षगांठ के अवसर को रोहित शर्मा ने यादगार करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड 264 रनों की पारी खेली।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
10 of 12
वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेलने वाले रोहित शर्मा प्रथम श्रेणी मैच की एक पारी में सर्वाधिक 268 रन बनाने के इंग्लैंड के ए ब्राउन के रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 4 रन से चूक गए। हालांकि हमवतन शिखर धवन (248) को तीसरे स्थान पर धकेलने में सफल रहे। शिखर ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ खिलाफ प्रीटोरिया में यह पारी खेली थी।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
11 of 12
रोहित शर्मा ने अपनी दोहरी शतकीय पारी में कुल 42 बाउंड्री (33 चौके, 9 छक्के) लगाए। उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक 32 बाउंड्री लगाने के वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विराट को 'शिकार' बनाकर रोहित ने फिर ठोका दोहरा शतक
12 of 12
रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के बीच सिर्फ श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ही थोड़ा साहसिक गेंदबाजी कर सके। उन्होंने भारत के 2 विकेट झटके और 44 रन दिए।