साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में शनिवार को बड़ा उलटफेर हो गया जब पूर्व नंबर वन राफेल नदाल को तीसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन
राफेल नदाल हारे, ग्रैंड स्लैम में मिली पहली बार ऐसी हार
2 of 6
न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मुकाबले में राफेल नदाल को 32वीं वरीयता प्राप्त इटली के फैबियो फोगनिनी ने 5 सेट तक खींचे संघर्षपू्र्ण मुकाबले में हरा दिया। फोगनिनी ने यह मैच 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 4-6 से हराया।
विज्ञापन
राफेल नदाल हारे, ग्रैंड स्लैम में मिली पहली बार ऐसी हार
3 of 6
पूर्व नंबर वन और पूर्व चैंपियन राफेल नदाल की हार के साथ ही उनका इस साल ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया। पिछले 10 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब नदाल किसी एक साल में एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके। 2004 में वह एक भी ग्रैंड स्लैम जीत सके थे। साथ ही टूर्नामेंट में नदाल की सबसे जल्दी विदाई भी है।
राफेल नदाल हारे, ग्रैंड स्लैम में मिली पहली बार ऐसी हार
4 of 6
14 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले राफेल नदाल की यह हार इसलिए तकलीफदेय है क्योंकि मुकाबले में वह शुरुआती 2 सेट जीत गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने 3 सेट गंवाने के साथ ही मैच भी गंवा दिया। फैबियो फोगनिनी ने नदाल को इस साल दूसरी बार हराया है।
विज्ञापन
राफेल नदाल हारे, ग्रैंड स्लैम में मिली पहली बार ऐसी हार
5 of 6
आठवीं सीडेड राफेल नदाल के शानदार करियर में ऐसा पहली बार हुआ है कि ग्रैंड स्लैम के किसी मुकाबले में शुरुआती 2 सेट जीतने के बाद कोई मुकाबला गंवा दिया। यह साल उनके लिए खराब रहा है। साल 2015 में वह ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन में क्वार्टर फाइनल में हार गए जबकि विंबल्डन में दूसरे दौर में ही हार गए थे।