टीम इंडिया के नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के लिए साल 2015 बेहद स्वप्निल साल साबित हो रहा है। वह अनिल कुंबले के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के 5-5 विकेट झटककर उनकी पारी सस्ते में समेट दी। एशिया में वह सिर्फ 22 टेस्ट मैचों में 15वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
2 of 8
पहली पारी के आधार पर आर अश्विन ने एशियाई धरती पर शुरुआती 22 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 142 विकेट झटके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनूस ने 130 विकेट झटकने के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
विज्ञापन
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
3 of 8
टीम इंडिया के लिए सफलता की सबसे बड़ी आस बनकर उभरे आर अश्विन ने 2015 में 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। टेस्ट इतिहास में सिर्फ नौंवीं बार हुआ जब किसी भारतीय गेंदबाज ने एक साल में 5 बार कम से कम 5 विकेट लिए। उन्होंने नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटककर अपनी सफलता को 6 तक पहुंचा दिया।
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
4 of 8
नागपुर टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले आर अश्विन ने दूसरी पारी में 7 विकेट झटककर मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम कर लिया। इस सफलता के दम पर उन्होंने इस साल विकेटों का अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने इस साल 8 टेस्ट में 55 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
5 of 8
अश्विन जिस तेजी से विकेट झटक कर रहे उससे उनके पास एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने का मौका बन गया है। उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा लेने के भारतीय रिकॉर्ड का बराबरी कर ली। अब उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दिल्ली टेस्ट की 2 पारियां हैं जो अगले महीने खेली जाएगी। उनसे पहले भारत के 3 गेंदबाजों ने एक साल में यह कारनामा 6 बार किया था।
विज्ञापन
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
6 of 8
एक साल में 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाले भारत के 3 गेंदबाज हैं। सबसे पहले 1955 में सुभाष गुप्ते ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद 2001 में हरभजन सिंह ने यह कारनामा कर दिखाया। अनिल कुंबले (2004) इस कारनामे को दोहराने वाले भारत के अंतिम गेंदबाज हैं। 11 साल बाद अश्विन इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
7 of 8
नागपुर टेस्ट के पहले 4 सत्रों में कुल 20 विकेट गिरे। 2006 के बाद ऐसा छठी बार हुआ है कि किसी टेस्ट के शुरुआती 4 सत्र में 20 या उससे ज्यादा विकेट गिर गए। 2011-12 में दुबई टेस्ट में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान पहले 4 सत्र में 22 विकेट गिरे थे।
कुंबले और भज्जी से आगे जाने का मौका, अश्विन के पास है सिर्फ 2 चांस
8 of 8
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन कुल 20 विकेट गिरे। टेस्ट मैच के किसी एक दिन में सबसे ज्यादा 20 विकेट गिरने के रिकॉर्ड की बराबरी हो गई है। 2004-05 में मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के तीसरे दिन कुल 20 विकेट गिरे थे। ओवरऑल टेस्ट में दूसरे दिन 11वीं बार कम से कम 20 विकेट गिरे।