टीम इंडिया के नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के लिए साल 2015 बेहद स्वप्निल साल साबित हुआ। आखिरी चांस में वह अनिल कुंबले के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो गए और स्वीट 16 हासिल करने में कामयाब रहे। जी हां अश्विन एशियाई धरती में 23 टेस्ट मैचों में कुल 16वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा साल में यह सातवीं बार है जब उन्होंने यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
2 of 7
अश्विन के कारनामे की बदौलत दिल्ली टेस्ट टीम इंडिया 337 रन से जीतने में कामयाब रही। इससे पहले नागपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भी अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के 5-5 विकेट झटककर उनकी पारी सस्ते में समेट दी थी।
विज्ञापन
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
3 of 7
पहली पारी के आधार पर आर अश्विन ने एशियाई धरती पर शुरुआती 23 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 149 विकेट झटके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार युनूस ने 130 विकेट झटकने के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
4 of 7
टीम इंडिया के लिए सफलता की सबसे बड़ी आस बनकर उभरे आर अश्विन ने 2015 में 7 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटके। टेस्ट इतिहास में सिर्फ दसवीं बार हुआ जब किसी भारतीय गेंदबाज ने एक साल में 6 बार कम से कम 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
5 of 7
साल के अंत में एक बार फिर अश्विन ने छलांग लगाई और साल में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट लेकर यह कारनामा कर दिखाया। अब अश्विन 7 बार 5 या 5 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके पीछे भारत के 3 गेंदबाजों ने एक साल में यह कारनामा 6 बार किया था।
विज्ञापन
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
6 of 7
एक साल में 6 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाले भारत के 3 गेंदबाज हैं। सबसे पहले 1955 में सुभाष गुप्ते ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद 2001 में हरभजन सिंह ने यह कारनामा कर दिखाया। अनिल कुंबले (2004) इस कारनामे को दोहराने वाले भारत के अंतिम गेंदबाज हैं। 11 साल बाद अश्विन इस लिस्ट में शामिल हुए और तीनों को पछाड़कर आगे भी निकल गए।
अश्विन ने हासिल किया 'स्वीट 16', पा लिया अनोखा मुकाम
7 of 7
दिल्ली टेस्ट में अश्विन की धारदार गेंदबाजी के बूते टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। हालांकि पांचवें दिन पहली सफलता रविंद्र जडेजा ने अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला को आउट कर दिलाई। अफ्रीकी टीम मैच को ड्रॉ करने को लेकर डटी थी लेकिन फिर एबी डीविलियर्स का आउट होना टीम इंडिया की जीत में टर्निंग प्वाइंट था। अश्विन ने उनका विकेट झटका।