फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा

विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड के विवादास्पद बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन पिछले दिनों अपनी आत्मकथा को लेकर चर्चा में थे जिसमें उन्होंने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए जीनियस गुरु कहा था। किताब के बाद वह फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने शरीर पर एक नए तरह का टैटू गोदवाया है।
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

2 of 7
दक्षिण अफ्रीकी मूल के बल्‍लेबाज केविन पीटरसन टैटू के खासे दीवाने माने जाते हैं। इस टैटू से पहले भी उनके शरीर पर कई तरह के टैटूज देखे जा सकते हैं। यह तस्वीर 2005 में एशेज सीरीज में मिली जीत के बाद की है, जिसमें 3 शेर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसी सीरीज से टेस्ट करियर की शुरुआत की और सीरीज के अंतिम टेस्‍ट में अपना पहला शतक भी लगाया था।
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

3 of 7
पिछले साल इंग्लैंड टीम में विवाद के बाद उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए किकेट खेलने से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह लीग स्तर की क्रिकेट खेल रहे हैं। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

4 of 7
केविन पीटरसन ने अपने शरीर पर अब नए तरह के टैटू गोदवाए हैं। इस बार उनका टैटू थोड़ा अलग है और देखने में तकलीफदायक हो सकता है। उन्होंने अपनी पीठ पर विश्व का नक्‍शा गुदवाया है। (फोटो- इंस्टाग्राम से)
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

5 of 7
अफ्रीकी मूल के दिग्गज बल्‍लेबाज केविन पीटरसन का नया टैटू पीठ से होते हुए सीने तक आया है। उनके इस टैटू की खास बात यह है कि शरीर पर गुदे विश्व के नक्‍शे पर कुछ लाल रंग के निशान भी बनाए गए हैं। यह निशान उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में लगाए गए शतक और जगह के बारे में जानकारी देता है।
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

6 of 7
पीटरसन ने अपने करियर में कुल 32 में से 23 टेस्ट शतक ठोंके जिसमें 15 तो इंग्लैंड में ही है। लॉर्ड्स में 5 और ओवल में 4 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वनडे में 9 शतक भी दर्ज है। भारत और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 2-2 शतक लगाए हैं। यह लाल निशान उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में लगाए गए शतक और जगह के बारे में जानकारी देता है। (फोटो- इंस्टाग्राम से)

विज्ञापन
विज्ञापन

केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्‍शा

7 of 7
पीटरसन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 7 देशों में टेस्ट शतक लगाए हैं, जिनमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और भारत शामिल है। जबकि दक्षिण अफ्रीका और यूएई भी उनके शरीर पर गुदे नक्शे पर दर्ज है क्योंकि उन्होंने यहां पर वनडे में शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें