अक्सर खिलाड़ी जिम में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए काफी पसीना बहाते हैं। लेकिन 60 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल जिम में अभ्यास के दौरान कुछ इस तरह से आराम फरमा रहे हैं। कुछ और क्रिकेटर हैं जिन्होंने मैदान पर ऐसे ही सुस्ताने का मौका नहीं गंवाया। (फोटो- ट्विटर से)
विज्ञापन
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
2 of 12
मुकाबलों से पहले खिलाड़ी अभ्यास सत्र में अपनी लय बनाए रखने के लिए पसीना बहाते हैं, लेकिन युवराज सिंह फिरोज शाह कोटला में अभ्यास सत्र के दौरान किस तरह से अलसा रहे हैं इसे आप देख सकते हैं। यह तस्वीर 5 नवंबर, 2011 की है और खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले की है।
विज्ञापन
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
3 of 12
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक अभ्यास सत्र के दौरान कुछ इस कदर थक गए। यह तस्वीर 4 नवंबर, 2007 की है और टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले तैयारियों में जुटी हुई थी।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
4 of 12
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस के दौरान कुछ इस तरह से अलसा रहे हैं।
विज्ञापन
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
5 of 12
भारतीय क्रिकेट टीम की नई रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली भी अभ्यास सत्र के दौरान कुछ इस अंदाज में आराम कर रहे है। कोहली 23 जुलाई, 2012 को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले हंबनटोटा में अभ्यास में जुटे थे।
विज्ञापन
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
6 of 12
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हस्ताक्षर सचिन तेंदुलकर भी अभ्यास के दौरान आराम फरमाने का मौका नहीं गंवाते। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20 नवंबर, 2011 को अभ्यास सत्र की यह तस्वीर है।
विज्ञापन
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
7 of 12
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श तो टेस्ट मैच के दौरान ही मैदान के बाहर एक होर्डिंग्स के पीछे लेट कर आराम करने लगे। 30 जुलाई, 1995 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी के बाद वह शायद थक गए थे।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
8 of 12
बारिश के कारण मैच रूके होने के कारण एक बांग्लादेशी प्रशंसक कुछ इस कदर बोर हो गया कि वह स्टैंड पर ही खर्राटे भरने लगा। 25 मार्च, 2007 को वर्ल्ड कप के एक लीग मुकाबले के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क की यह तस्वीर है।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
9 of 12
25 मार्च, 2007 को बांग्लादेश और बारमुडा वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के अंतिम लीग मुकाबले में उतरने वाले थे लेकिन बारिश ने मैच में बाधा डाल दी। मैच नहीं होने के कारण बारमुडा के क्रिकेटर सलीम मुकुदेम ने सोने का मौका नहीं गंवाया।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
10 of 12
25 मार्च, 2007 को बांग्लादेश और बारमुडा वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के अंतिम लीग मुकाबले में उतरने वाले थे लेकिन बारिश ने मैच में बाधा डाल दी। मैच नहीं होने के कारण बारमुडा के क्रिकेटर सलीम मुकुदेम ने सोने का मौका नहीं गंवाया।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
11 of 12
ऑस्ट्रेलिया के महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न भी एक कार्यक्रम में लगभग-लगभग सो ही गए। वह उस समय सो गए जब खिलाड़ी मेलबर्न में वर्ल्ड कप से पहले टीम की आधिकारिक फोटो सेशन की तैयारी में जुटे थे।