बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज इमाद वसीम (4/11) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दो मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 13 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत में पाक टीम को मिला नया चेहरा
2 of 5
जिम्बाब्वे पर जीत के साथ ही मेहमान पाक टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। गेंदबाजी में कमाल करने से पहले वसीम ने बल्लेबाजी में भी 12 गेंदों पर 19 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत में पाक टीम को मिला नया चेहरा
3 of 5
वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत में पाक टीम को मिला नया चेहरा
4 of 5
पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत में पाक टीम को मिला नया चेहरा
5 of 5
जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने 31 जबकि हैमिल्टन मासाकाद्जा ने 25 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम की ओर से चामू चिभाभा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। सीरीज का दूसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 29 सितंबर को हरारे में खेला जाएगा।