पहले इनकार और फिर इकरार...। आखिरकार क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्तान के इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व पत्रकार रेहम खान से अपनी दूसरी शादी की बात कबूल कर ही ली।
विज्ञापन
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
2 of 9
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने कहा, "मैं अपने देश को शादी की खुशखबरी देने जा रहा हूं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।" एक सवाल के जवाब में इमरान खुद ही सवाल दाग दिए कि शादी करना कोई जुर्म तो नहीं। वह अपनी पूर्व पत्नी जेमीमा गोल्डस्मिथ से मिलने ब्रिटेन गए थे। उनके साथ रेहम भी थीं।
विज्ञापन
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
3 of 9
पिछले हफ्ते दोनों के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें सामने आने से सनसनी फैल गई। हालांकि पहले इमरान इस सवाल के जवाब से बचते रहे लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने इस शादी का खुलासा कर दिया।
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
4 of 9
शादी के बाद दोनों की एक साथ ही यह पहली सार्वजनिक की गई तस्वीर है। पाकिस्तान के बनी गाला में इमरान ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर एक वैवाहिक कार्यक्रम में निकाह करवाई। उनकी नई पत्नी उनसे करीब 20 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
5 of 9
बृहस्पतिवार को निकाह कराने के बाद यह नवदंपति शुक्रवार को गरीब और असहाय लोगों को दावत देगा। 62 साल के इमरान क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद कुछ सालों से वह राजनीति के मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
6 of 9
इमरान की नई पत्नी रेहम खान बीबीसी में मौसम संबंधी जानकारी देती थीं और फिलहाल वह अब पाक के एक अखबार में काम करती हैं। दूसरी बार शादी करने वाले इमरान अकेले ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने आइए, 30 साल से ज्यादा का वसंत देखने के बाद अपना निकाह पढ़ा हो। जानते हैं, पाक के ऐसे क्रिकेटरों को जिन्होंने अधेड़ उम्र में शादी की है।
विज्ञापन
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
7 of 9
इमरान खान के साथी खिलाड़ी रहे और स्विंग मास्टर वसीम अकरम ने भी अधेड़ उम्र में निकाह पढ़ा। उन्होंने अगस्त 2013 को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक शायनारा थॉमसन के साथ एक सादे समारोह में कराची में निकाह पढ़ा। उन्होंने 46 साल की उम्र में यह दूसरी शादी की। उनकी पहली पत्नी हुमा का निधन बीमारी के कारण 2009 में हो गया था।
जब अधेड़ उम्र में पाक क्रिकेटरों ने रचाई शादी
8 of 9
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने 38 साल की उम्र में शादी की। उन्होंने पिछले साल ही यह स्कूली छात्रा 20 साल की रुबाब खान के साथ निकाह पढ़ा। अख्तर भी अपनी शादी की बात काफी समय तक छिपाते रहे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी पर हामी भर दी। उनके लव अफेयर्स कई भारतीय महिलाओं से चले।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस ने यूं तो शादी 29 साल की उम्र में कर ली थी लेकिन विवाह के वक्त उनकी पत्नी की उम्र महज 18 साल ही थी।