फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

विज्ञापन
1 of 7
मैच फिक्सिंग के आरोपी पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने पर पाक टीम के अन्य क्रिकेटर भड़के हुए हैं।

विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

2 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को फिर से स्थापित करने में मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि राष्ट्रीय टीम में ज्यादातर खिलाड़ी उसके साथ ड्रेसिंग रूम साझा नहीं करना चाहते।

विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

3 of 7
सूत्र बताते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए यूएई जाने से पहले कप्तान मिस्बाह उल हक और मोहम्मद हफीज ने आमिर के बर्ताव को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी। बात तो यहां तक उठी है कि मिस्बाह आमिर से एक घटना को लेकर नाराज हैं।

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

4 of 7
जब पाक टीम नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कर रही थी तब मिस्बाह के सामने आमिर कई बार पड़े लेकिन इस युवा गेंदबाज ने उन्हें नजरंदाज किया। इस बात पर पाक टेस्ट कप्तान मिसबाह खासे नाराज हैं।
विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

5 of 7
इसके अलावा जब अकादमी के कोच मोहम्मद अकरम ने आमिर को नेट पर पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने के लिए कहा था तो हफीज ने उनके साथ अभ्यास करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

6 of 7
यहां तक कि टी-20 टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी भी आमिर के अलावा दो अन्य खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ और सलमान बट की वापसी को लेकर अपने रुख से बोर्ड को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दागी' खिलाड़ी को ड्रेसिंगरूम में देखकर भड़के पाक क्रिकेटर

7 of 7
स्पॉट फिक्सिंग को लेकर इन तीनों खिलाड़ियों (सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर) का प्रतिबंध सितंबर में खत्म हो गया है। उसके बाद आईसीसी ने विशेष अनुमति के तहत आमिर को प्रथम श्रेणी मैच खेलने की अनुमति भी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें