पाक और इंग्लैंड के बीच मैच के बाद संभावना है कि कप्तान मिसबाह विदाई लें। लेकिन ऐसे हालात में टीम उन्हें अच्छी विदाई कैसे देगी?
विज्ञापन
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
2 of 8
अबूधाबी में चल रहे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच में पाक की स्थिति थोड़ा खराब है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में पाक टीम 234 रन ही बना सकी थी। जबकि जवाब में इंग्लैंड टीम दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 222 रन बना चुकी है।
विज्ञापन
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
3 of 8
इससे पहले इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी के आगे पाक टीम का बल्लेबाजी लड़खड़ाया। एंडरसन ने पहली पारी में 17 रन देकर 4 विकेट झटके।
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
4 of 8
मोहम्मद हफीज (27), अजहर अली (0), युनूस खान (31) और शोएब मलिक (38) रन ही बना सके। हालांकि कप्तान मिसबाह उल हक ने 71 रनों महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसकी बदौलत पाक टीम सम्मानजनक स्कोर देने में सफल रही।
विज्ञापन
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
5 of 8
यह मैच पाक टीम के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक का आखिरी टेस्ट माना जा रहा है, हालांकि उन्होंने खुद अभी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की। टेस्ट मैचों की सीरीज में पाक टीम 1-0 से आगे चल रही है, लेकिन पाक क्रिकेटर्स अपने कप्तान मिसबाह को अच्छी विदाई देने के मूड में हैं।
विज्ञापन
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
6 of 8
दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम को पहला झटका पाक गेंदबाज यासिर शाह ने दिया। उन्होंने मोइन अली को 17 रन पर चलता किया।
विज्ञापन
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
7 of 8
इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक अपनी फिफ्टी से एक रन से चूक गए।
इस तरह अपने कप्तान को अच्छी विदाई कैसे देंगे पाक क्रिकेटर?
8 of 8
लेकिन जेम्स टेलर (नाबाद 74) पारी की बदौलत इंग्लैंड अभी मजबूत स्थिति में लग रहा है। उनके साथ जॉनी बॉयर्सटॉऊ (37) रन खेल रहे हैं। दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक इंग्लैंड टीम ने 4 विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं।