फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

Mon, 15 Sep 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेम्प की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया है। इस वजह से अब उन्हें लंबा समय जेल में बिताना पड़ सकता है। वह पैरालंपिक के अलावा ओलंपिक में खेलने वाले दुनिया के एकमात्र एथलीट हैं।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

2 of 13
एथलीट पिस्टोरियस पर प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर 14 फरवरी 2014 को अपनी 29 साल की प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की टॉयलेट में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के समय वह अपने घर में रीवा के साथ थे। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने एक चोर की आहट सुनी थी और अनजाने में उनसे रीवा की हत्या हो गई। पिस्टोरियस ने 4.9एएम पिस्तौल से रीवा पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

3 of 13
यह तस्वीर है 14 फरवरी, 2013 की। हालांकि इस तस्वीर को 12 सितंबर को दक्षिण अफ्रीकी कोर्ट में पिस्टोरियस पर गैर इरादतन हत्या का मामला तय किए जाने के बाद जारी की गई। इसमें वह बंदूक भी दिख रही है जिससे गर्लफ्रेंड को गोली मारी गई थी। पूरे कमरे में फैले खून के अलावा मोबाइल फोन, बैट, लकड़ी के टुकड़े और तौलिए में भी खून लगा हुआ है

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

4 of 13
गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद कमरे में फैले खून के पास एक बंदूक और मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। यह 2013 में तस्वीर वेलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को हत्या के बाद ली गई।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

5 of 13
हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक। इस तस्वीर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश की गई थी। एथलीट को गैर इरादतन हत्या के मामले में 15 साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

6 of 13
हत्या के बाद सबूत जुटाने में जुटी जांचकर्मियों को मोबाइल फोन भी गिरा मिला। 41 दिन तक पिस्टोरियस मामले का ट्रायल चला।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

7 of 13
बाथरूम और टॉयलेट में भी खून बिखरा हुआ था, लकड़ी के कुछ टुकड़े भी गिरे मिले। इस मामले की सुनवाई प्रिटोरिया हाईकोर्ट में चल रही है जहां अदालत में फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि अभियोजन पक्ष इस बात के सबूत पेश नहीं कर पाया कि दोषी ने पूर्वनियोजित हत्या की है। सभी उपलब्ध सबूत परिस्थितिजन्य हैं और इस कारण यह सिद्ध नहीं होता कि यह अपराध इरादतन किया गया है।

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

8 of 13
बाथरूम और टॉयलेट में भी खून बिखरा हुआ था, लकड़ी के कुछ टुकड़े भी गिरे मिले। जज ने कहा कि गौर से देखने के बाद सभी सबूत इस बात को साबित करने में विफल रहे कि अभियुक्त का मृतक को मारने का अपेक्षित इरादा था। जाहिर है कि उन्होंने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह दरवाजे के पीछे से किसी को मार डालेंगे। उन्होंने सोचा की मृतक अपने बेडरूम में है।

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

9 of 13
एथलीट ऑस्टकर पिस्टोरियस की गोली से गर्लफ्रेंड रीवा की मौत के बाद उनके दोनों नकली पैरों में भी खून लगे हुए थे। 12 सितंबर को जिस समय जज अपना फैसला पढ़ रही थी उस दौरान कोर्ट में बैठे 27 वर्षीय पिस्टोरियस सुबक रहे थे और पूरा कोर्ट खचाखच भरा हुआ था।

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

10 of 13
गर्लफ्रेंड को गोली से भुनने के बाद ऑस्कर पिस्टोरियस का पूरा शरीर खून से लथपथ था। उनके नकली पैर के अलावा मोजे और बारमुडा पर भी खून लगा हुआ था।

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

11 of 13
ऑस्कर पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या करने के अलावा गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई का पूरी दुनिया में लाइव प्रसारण हो रहा था। पिस्टोरियस ने छह पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं।

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

12 of 13
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पिस्टोरियस बार-बार अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए। ऐसे में पब्लिक गैलरी की पहली कतार में बैठी उनकी बहन ऐमी पास आई और उन्होंने इस धावक को गले से लगा लिया। वहीं मृतका रीवा के माता-पिता बैरी और जूने स्टीनकैंप कोर्ट की दाईं ओर बैठे हुए थे। रीवा के माता-पिता फैसले को सुनकर स्तब्ध थे।
विज्ञापन

'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

13 of 13
'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेम्प की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया है। इस वजह से अब उन्हें लंबा समय जेल में बिताना पड़ सकता है। वह पैरालंपिक के अलावा ओलंपिक में खेलने वाले दुनिया के एकमात्र एथलीट हैं। पिस्टोरियस ने छह पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें