फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

Thu, 17 Jul 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अब वो जमाना गया जब ग्लैमर का तड़का सिर्फ क्रिकेट में ही लगा करता था। देश में एक और लोकप्रिय खेल है जिसमें एक के बाद एक फिल्मी सितारे पैसा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

2 of 11
हाल ही में इस खेल से जुड़े फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार और यो यो हनी सिंह के बाद सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

3 of 11
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार और रैपर हनी सिंह के बाद अब वर्ल्ड कबड्डी लीग में एक टीम खरीदा है।

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा ने यूनाइटेड सिंह नाम की एक हॉकी टीम की घोषणा की है। 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी ने ब्रिटेन के द हेयरे ग्रुप के साथ यह टीम खरीदी है।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

5 of 11
वर्ल्ड कबड्डी लीग की शुरुआत 9 अगस्त से लंदन में होगी और समापन भारत में होगा। सोनाक्षी ने कहा कि वह बचपन में कबड्डी खेलती थीं और उन्हें यह खेल काफी पसंद भी है इसलिए वह इस खेल का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

6 of 11
वर्ल्ड कबड्डी लीग वैश्विक स्तर पर खेला जाएगा। कबड्डी भारत के अलावा 26 से ज्‍यादा देशों में लोकप्रिय है।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

7 of 11
सोनाक्षी सिन्हा से पहले खेल प्रेमी और रैपर यो यो हनी सिंह पंजाब में बेहद लोकप्रिय खेल सर्किल स्टाइल कबड्डी में अपनी गाढ़ी कमाई लगाई है। उन्होंने वर्ल्ड कबड्डी लीग के लिए टीम खरीदी है। साथ ही वह लीग के टोरंटो लेग की मेजबानी भी करेंगे। यो यो ने अपनी टीम का नाम योयो टाइगर्स रखा है।

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

8 of 11
योयो हनी सिंह अक्षय कुमार के बाद बॉलीवुड से जुड़ी दूसरी हस्ती हैं जिन्होंने डब्लूकेएल के लिए टीम खरीदी।

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

9 of 11
वर्ल्ड कबड्डी लीग का फॉर्मूला वन स्टाइल में आयोजन किया जाएगा। इसके प्रत्येक चरण विभिन्न देशों में खेला जाना है। इसकी शुरुआत अगले माह लंदन से होने जा रही है। लीग अगस्त से दिसंबर तक चार महाद्वीपों में खेले जाएंगे।

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

10 of 11
कबड्डी टीम खरीदने वालों में सबसे पहले आगे आने वालों में अभिषेक बच्चन का नाम आता है। उन्होंने प्रो-कबड्डी लीग के लिए जयपुर की टीम खरीदी थी। इस टूर्नामेंट की स्‍थापना चारू शर्मा और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने की थी।
विज्ञापन

अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम

11 of 11
अभिषेक बच्चन ने प्रो-कबड्डी लीग के लिए जयपुर की टीम खरीदी। वह खुद को इस खेल के दीवाना मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें