फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

विज्ञापन
1 of 6
साल 2015 में लाजवाब प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन के खाते में साल के अंतिम दिन ऐसी खुशी मिली कि जो 42 सालों में किसी भारतीय को नहीं मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

2 of 6
आर अश्विन साल के अंतिम दिन आईसीसी की ओर से जारी नई टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लंबे समय से इस पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

3 of 6
31 दिसंबर से पहले अश्विन दुनिया के शीर्ष फिरकी गेंदबाज थे लेकिन अब वह नंबर वन टेस्ट गेंदबाज हो गए हैं। नंबर वन गेंदबाज के रूप में साल का समापन करने वाले अश्विन 1973 के बाद पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले सन 1973 में बिशन सिंह बेदी ने इस मुकाम को सबसे पहले हासिल किया था।

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

4 of 6
आर अश्विन साल 2015 का समापन दुनिया के 3 बड़े सम्मान के साथ करने जा रहे हैं। 31 दिसंबर को शीर्ष गेंदबाज बनने के साथ ही वह साल 2015 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के अलावा शीर्ष ऑलराउंडर भी हैं तो वह 3 बड़े सम्मान के साथ अगले साल में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

5 of 6
साल 2015 में सबसे ज्यादा 62 विकेट लेकर सफल गेंदबाज के रूप में नाम दर्ज कराने वाले आर अश्विन इसी महीने 8 (दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बार पहली बार शीर्ष ऑलराउंडर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन अश्विन को मिली बड़ी खुशी, रचा इतिहास

6 of 6
आर अश्विन ने साल 2015 में जबर्दस्त खेल दिखाया और कुल 62 विकेट झटके। अश्विन के बाद इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट निकालने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 56 विकेट लिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के जोश हैजलवुड (51), पाक के यासिर शाह (49) और ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन ल्योन (48) अन्य सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें